बुलंदशहर

पत्नी नहीं कर पाई ये मांग पूरी तो पति ने पहले दी शारीरिक यातनाएं और फिर दे दिया तीन तलाक

मुख्य बातें कुछ समय पहले ही महिला की हुई थी शादी दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दे दिया तीन तलाक

2 min read
Aug 23, 2019
bsrs.jpg

बुलंदशहर। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी प्रदेश में तीन तलाक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला यूपी के बुलंदशहर के जहांगीराबाद से सामने आया है। जहां एक शौहर ने सिर्फ बाइक और सोने की चैन की मांग पूरी ना होने पर अपनी बीवी को तीन तलाक़ दे दिया। इतना नहीं आरोपी पति पत्नी को अमानवीय यातनायें भी देता था।

मांग पूरी न होने पर पत्नी को दे दिया तीन तलाक

बुलन्दशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के सिरोरा की रहने वाली पीडि़त महिला का निकाह जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी माजि़द के साथ हुआ था। आरोप है कि पीडि़ता को पति माजिद ने सिर्फ इसलिए तीन तलाक़ दे दिया। क्योंकि पीडि़ता के परिजनों की इतनी हैसियत नहीं थी, कि वो आरोपी को दहेज में बाइक, और सोने की चेन दे सकें। आरोप है कि पीडि़ता ने परिजनों से दहेज बाइक और चेन लेने मांगने पर असमर्थता जताई। तो आरोपी पति ने ना सिर्फ पत्नी का मानसिक उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज पति ने उसे शारीरिक यातनाएं देना शुरू कर दिया।

पति के विरोध करने पर दे दिया तीन तलाक

पत्नी ने जब पति द्वारा दी जाने वाली यातनाओं का विरोध किया। तो आरोप है कि पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि पति ने पत्नी को घर से भगा दिया। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि बुलंदशहर मैं इस मामले में पीडि़ता ने बताया कि परिवार के लोग मारपीट करते थे। दहेज की मांग करते थे और मोटरसाइकिल की मांग पूरी ना हुई तो पहले मेरे साथ मार पिटाई की। इसके बाद तीन तलाक दे दिया। जिसकी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
23 Aug 2019 06:17 pm