बुलंदशहर

चारा डालने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुर्इ नोक-झोंक तो…

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बुलार्इ पुलिस

2 min read
May 03, 2018

बुलंदशहर।पति आैर पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी का एेसा हाल किया। जिससे उसकी मौत हो गर्इ। वहीं लोगों को सूचना मिलने पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। भार्इ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति का पता लगाने में जुटी है।

चारा डालने के दौरान पति पत्नी में हुआ झगड़ा

मृतका के भाई ने गुरुवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन डॉली शर्मा पत्नी जगमोहन शर्मा 35 वर्ष निवासी ग्राम स्यारली थाना अहमदगढ़ बुधवार सुबह घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। उसी दौरान उसके पति जगमोहन शर्मा ने किसी बात से नाराज हो गया। नाराज पति आैर पत्नी में इसी बात पर झगड़ा हो गया। जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी की पिटार्इ शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान ही आरोपी पति ने पत्नी डॉली शर्मा की पिटाई कर दी आैर उसके सिर पर भारी चीज मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पत्नी को इस हालत में छोड़कर फरार हुआ पति

पत्नी को लहूलुहान कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने डाॅली को फर्श पर पड़ा देख आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने डॉली की गंभीर हालत देख दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। रात 2:00 बजे डॉली की उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई । वहीं आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। मृतका के भाई ने आरोपी पति के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
03 May 2018 04:26 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद