
नोएडा।हार्इटेक शहर नोएडा के पाॅश सेक्टर में एक कारोबारी के घर में बहु की गिरफ्तारी आैर सेल्स टैक्स की रेड पड़ने का डर दिखाकर ठगों ने लाखों रुपये के गहने आैर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला बुजुर्ग को इसका पता ठगों के गायब होने व बेटी का फोन आने पर लगा। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर मामले की जांच में जुट गर्इ है।
बहु के गिरफ्तार होने की दी फर्जी जानकारी
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 12 के वाई ब्लॉक में इंद्रजीत शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सेक्टर-10 में अपनी एड एजेंसी है। इसे इंद्रजीत आैर उनकी पत्नी मंजू संभालती है। 28 अप्रैल को इंद्रजीत अपने निजी काम से अहमदाबाद गये हुए थे। जबकि उनकी पत्नी मंजू अपने सेक्टर-10 स्थित कार्यालय पर थी। जबकि घर पर इंद्रजीत की मां, उनका पांच साल का बेटा आैर घरेलू नौकरानी थी। इसबीच ही कुछ युवक उनके घर पहुंचे। आैर उनके आॅफिस में सेल्स टैक्स की रेड पड़ने की बात बतार्इ। साथ ही बताया कि उनकी बहु को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब अधिकारी घर रेड डालेंगे।
रेड होने का डर दिखाकर निकाला सामान
बहु की गिरफ्तारी आैर रेड होने जाने की बात पर बुजुर्ग ने विश्वास कर लिया। वहीं आरोपी ने उन्हें सुझाव दिया कि वह घर में रखे गहने आैर नगदी को अपने किसी रिश्तेदार या जानकार के घर पहुंचा दे। इस पर बुजुर्ग ने बताया कि उनके पास लाॅकर की चांबी नहीं है। वहीं आरोपी ने अलमारी का ताला तोड़कर बाॅक्स में सामान भरना शुरू कर दिया। इसबीच ही बुजुर्ग कुछ आैर जरूरी दस्तावेज निकालने पहुंच गर्इ। जिस दौरान आरोपी ने लाखों रुपये ज्वैलरी डब्बे में रखने की जगह जेब में रख ली। साथ ही डब्बे कपड़े में बांधकर बुजुर्ग की बेटी के घर पहुंचा दिये। बेटी ने मां आैर भाभी को दी जानकारी।
बेटी से मिली इस जानकारी से लगा अपने साथ हुर्इ ठगी का पता
बुजुर्ग आशा को कुछ घंटो बाद उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि जो डिब्बे उनके घर भेजे है। उनमें ज्वैलरी नहीं है वह खाली है। यह बात आशा की बेटी ने उन्हें आैर उनकी बहु को बतार्इ। इस पर मंजू ने बताया कि उनकी कोर्इ गिरफ्तारी नहीं हुर्इ आैर न ही कोर्इ रेड होने वाली है। जिसके बाद बुजुर्ग महिला को अपने साथ हुर्इ ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस को दी है। पुलिस शिकायत लेकर आरोपी ठगों का पता लगाने में जुटी है।
Published on:
1 May 2018, 5:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.