
सहारनपुर।गोरखपुर आैर फूलपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा आैर नूरपुर विधानसभा में जीत के लिए पूरी जान झौंख दी है। इसके लिए पार्टी के कर्इ बड़े नेताआें को जिम्मेदारी देने के साथ ही तैयारी में जुट गर्इ है। इसी कड़ी में कैराना लोकसभा दिवंग्त सांसद हुकुम सिंह के गढ़ में उनकी बेटी मृंगाका के लिए सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसमें भाजपा आैर मृंगाका को वोट देने की अपील की गर्इ है। वहीं भाजपा के बड़े नेताआें की माने तो कैराना लोकसभा में मृंगाका सिंह का टिकट लगभग फाइनल है।
इस प्रत्याशी को वोट देने की हो रही अपील
कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा किसी भी सूरत में यह सीट गवाना नहीं चाहती। इसके लिए पार्टी के कर्इ कद्दावर नेता आैर पूर्व मंत्री को जिम्मेदारी दी गर्इ है। वहीं इस सीट से उपचुनाव में लोकसभा प्रत्याशी के लिए भाजपा की आेर से दिवंग्त सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह का टिकट फाइनल माना जा रहा है, लेकिन अभी तक पार्टी की आेर से प्रत्याशी उम्मीदवार के टिकट की घोषणा नहीं की गर्इ है। लेकिन प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार कैराना लोकसभा चुनाव के लिए सबसे आगे नाम मृंगाका सिंह का ही है। बाकी एक से दो दिन में टिकट फाइनल हो सकता है।
प्रत्याशी ने अपने लिए मांगे वोट
वहीं इस सीट पर अभी तक टिकट तो घोषित नहीं हुआ है, लेकिन साेशल मीडिया पर भाजपा आैर दिवंग्त सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका के लिए वोट मांगे जा रहे है। सोशल मीडिया पर उन्हें कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की आेर से मृंगाका सिंह को प्रत्याशी बताया जा रहा है। इसके लिए लोगों से भाजपा आैर मृंगाका को वोट देने की अपील की जा रही है।
28 मर्इ को इस सीट पर होगी वोटिंग
वहीं कैराना लोकसभा उपचुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। 28 मर्इ को कैरान लोकसभा उपचुनाव में वोटिंग होगी। इसके लिए भाजपा का प्रत्याशी फाइनल हो चुका है, लेकिन अभी तक इस पर पार्टी की आेर से विधिवत तरीके से मोहर आैर नाम घोषित नहीं किया गया है।
Published on:
3 May 2018, 11:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.