2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में पानी देने गये किसान के साथ हुआ एेसा कि घर लौटी लाश

अब पूरे घर में मचा कोहराम पुलिस को दी शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 5:35 PM IST

bijnor news

बिजनौर।जिले के एक गांव मे किसान की देर रात खेतों पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिजनों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गर्इ। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक किसान के परिजनों की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।आरोपी अभी फरार बताये जा रहे है ।

यह भी पढ़ें-कारोबारी के घर में बुजुर्ग को रेड होने की सूचना देकर ठगों ने कर दिया ये काम

खेत में पानी देते हुए कर दी हत्या

जिले के नांगल थाना सोती इलाके के दिनोड़ा गांव में देर रात समसीद नाम के व्यक्ति की गांव के युवको द्वारा चाकुओं से वार कर हत्या कर दी गयी। मृतक के घर वाले सहजाद ने बताया कि हत्या की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया ,जब समशीद अपने खेतों पर पानी लगा रहा था। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए थे। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली। तब तक मौके पर ही समसीद की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया ।

यह भी पढ़ें-जेल में बंद था पति थाने पहुंची पत्नी आैर हो गर्इ मौके पर ही मौत

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमाा

इस घटना को लेकर एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलीस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । जिसमें गुड्डू और मुकेश जो कि सगे भाई है इनकों नामजद करते हुए 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।हत्या की वजह पुलिस जमीनी रंजिश बता रही है ।अभी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है ।