बुलंदशहर

पति कर रहा था तीसरी शादी, जब फेरों पर पहुंची पत्नी तो नजारा हो गया देखने लायक

डल चुकी थी वरमाला और जैसे ही पहुंची पत्नी फिर...

2 min read
Feature image

बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित शादी समारोह में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने शादी के मंडप में पहुंचकर दूल्हे को अपना पति बताया। इधर जैसे ही हंगामा शुरू हुआ वैसे ही तुरंत दूल्हा फेरों से पहले ही समारोह स्थल से रफूचक्कर हो गया।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल घटना बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां के एक गेस्ट हाउस में शिकारपुर से बारात आई थी। दूल्हा इस समय गाजियाबाद जिले में पीएसी में तैनात है। सभी बाराती नाचते-गाते हुए गेस्ट हाउस पहुंचे। दरवाजे की रस्म होने के बाद दूल्हे को जयमाल कार्यक्रम के लिए स्टेज पर ले जाया गया। फिर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई।

वर और वधू पक्ष ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद फेरों की तैयारियां होने लगीं। फेरों के लिए तैयार होकर मंडप में पहुंचे दूल्हे की नजर अचानक एक महिला पर पड़ी। जैसे ही महिला ने दूल्हे को देखा वह उसकी ओर दौड़ी। दूल्हा महिला से नजर चुराकर भाग खड़ा हुआ। महिला भी उसके साथ दौड़ी और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। सभी लोग इस तमाशे को देखने लगे।

लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। जब उन्होंने विरोध किया तो महिला ने बताया कि दूल्हा उसका पति है। उसने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है और उसकी शादी पहले ही इस लड़के से हो चुकी है जो आज यहां दूल्हा बना खड़ा है, लेकिन दोनों का विवाद तलाक के लिए कोर्ट में लंबित है। वह इससे पहले भी एक शादी कर चुका है। महिला के आरोप के बाद शादी समारोह में आए सभी लोग दंग रह गए। इधर दूल्हा चुपके से मौका देखकर वहां से भाग रफूचक्कर हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
04 May 2018 08:04 pm