6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदश‍हर: 15 अगस्‍त के लिए भाजपा नेता के बाग में बन रही थी नकली शराब

पुलिसकर्मियों की मिलीभगत भी आई सामने, आबकारी विभाग और पुलिस ने चार तस्कर किए अरेस्ट, अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में होनी थी सप्‍लाई

2 min read
Google source verification
bulandshahar

बुलंदशहर। एक तरफ देश 15 अगस्त के जश्न की तैयारियों में लगा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ शराब माफिया इस जश्न के माहौल को खराब करने की तैयारी कर रहे थे। 15 अगस्त पर लोगों काे शराब उपलब्ध कराने के लिए माफिया पिछले 25 दिनों से नकली शराब बना रहे थे। पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त ऑपरेशन में इस बात का खुलासा हुआ है। आबकरी विभाग के छापे में रेक्टिफाइड स्प्रिट, डिस्टिल्ड वाटर, खाली पव्वे, बोतलें, 350 लीटर शराब, दो सीलिंग मशीन और एक डाई मशीन भी बरामद हुई है। पुलिस ने मामले में चार तस्करों को भी अरेस्ट किया है। मामले में कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। वहीं, बताया जा रहा है क‍ि नकली शराब एक भाजपा नेता के बाग में बनाई जा रही थी।







ये हुआ बरामद

आबकारी विभाग की टीम को छतारी के पंड्रावल के जंगल में बड़े पैमाने पर शराब बनने की सूचना मिली थी। सूचना पर आबकारी विभाग ने पुलिस टीम को साथ लेकर रविवार की रात पंड्रावल के जंगल में छापा मारा। आबकारी विभाग और पुलिस के छापे में भारी मात्रा में अवैध रूप से बन रही शराब बरामद हुई है। आबकारी विभाग की मानें तो 350 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 800 लीटर डिस्टिल्ड वाटर, 6350 खाली पव्वे, 164 खाली कांच के अद्धे, 250 खाली कार्टून, 86 पेटी बनी हुई शराब, 50 लीटर बनी हुई खुली रंगीन शराब, दो सीलिंग मशीन, एक डाई मशीन, 3 लीटर कैरेमल, 1 लीटर एसेंस, 57 हजार 400 नकली रेपर, 12 हजार नकली होलोग्राम व 15 हजार 600 ढक्कन बरामद हुए। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। मौके से तस्करों को भी अरेस्ट किया गया है, जबकि सात तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिसवालों पर भी गिरेगी गाज

आबकारी अधिकारियों की मानें तो 15 अगस्त के जश्न में भंग डालने के लिए ये नकली शराब बन रही थी। शराब माफिया इस शराब को पंड्रावल के जंगलों के बीच में पिछले 25 दिन से बना रहे थे। नकली रैपर, नकली होलोग्राम व नकली ढक्कन लगाकर शराब की पैकिंग का कार्य चल रहा था। इस श्‍ाराब को छतारी, डिबाई व अलीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्‍लाई किया जाना था। एसपी देहात पीके तिवारी का कहना है क‍ि इस मामले में चौकी इंचार्ज व कांस्‍टेबल के निलंबन के लिए भी कहा गया है। इसमें उनकी मिलीभगत सामने आई है। पकड़ी गई शराब करीब 50 लाख की है। वहीं, बताया जा रहा है क‍ि जिस बाग में ये शराब बनाई जा रही थी, वो भाजपा नेता का है। इस पर एसपी देहात ने कहा क‍ि इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

image