बुलंदशहर

IAS बनना चाहता था लॉरेंस, परीक्षा देने के बाद हार गया जिंदगी से जंग, मरने से पहले कही ये बात

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला लॉरेंस रविवार को जिंदगी से जंग हार गया। दूसरी पाली का पेपर खत्म होने के बाद जब वह परीक्षा केंद्र से बाहर निकला तब वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2024, 12:47 PM IST
Feature image

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद लॉरेंस शर्मा बाहर आए और अचानक से बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में पुलिसकर्मी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। 

परीक्षा के बाद बेहोश होकर गिरा 

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की दूसरी पाली का पेपर खत्म होने के बाद बाहर निकले और बेहोश होकर गिर पड़े।  पुलिस ने परीक्षार्थी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। लॉरेंस शर्मा बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के तोमड़ी गांव के रहने वाले थे। लॉरेंस के पिता किसान है। परिजनों ने बताया कि लॉरेंस पढ़ाई में बहुत होशियार था और वह आईएएस बनना चाहता था। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां परीक्षा केंद्र के बाहर निकलते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर जाते हैं। लोग उनसे घरवालों का नंबर मांगते है और लॉरेंस इस वीडियो में परिजनों का नंबर बताते हुए नजर आ रहे हैं।

सीओ ने कही ये बात

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि लॉरेंस पहले किसी घटना में घायल हो गए थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी मिली है कि वह अस्पताल से ही छुट्टी लेकर परीक्षा देने आए थे। हो सकता है कि पुराने हादसे के कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। लंबे समय तक बैठकर परीक्षा देने के कारण वह बेहोश होकर गिर गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। लॉरेंस की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
23 Dec 2024, 12:47 PM IST
Published on: