25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amroha News: मकान के निर्माण को लेकर दबंगों ने मां-बेटे को पीटा, पुलिस ने किया केस दर्ज

Amroha News: यूपी के अमरोहा में मकान के निर्माण को लेकर दबंगों ने मां-बेटे को लाठी-डंडों से पीटा। जिसमे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 22 Dec 2024, 7:31 PM IST

Bullies beat mother and son with sticks over construction of house in Amroha

Amroha News: मकान के निर्माण को लेकर दबंगों ने मां-बेटे को पीटा..

Amroha News Today: अमरोहा में थाना सैदनगली इलाके के गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने मां-बेटे को लाठी-डंडे से पीट दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

मकान के निर्माण को लेकर हुआ विवाद

पूरा मामला अमरोहा के थाना सैदनगली इलाके का है। जहां रविवार को श्याम सिंह नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मकान निर्माण कार्य करवा रहा था। श्याम सिंह का आरोप है कि उसने करीब 25 साल पहले अपने तहेरे भाई से एक प्लॉट खरीदी था। जिसका बैनामा भी हुआ था। रविवार को वह अपने परिवार के साथ और मजदूरों को लेकर प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहा था, तभी उसका तहेरे भाई कुछ दबंग युवकों के साथ वहां पहुंचा और काम करने से मना करने लगा।

यह भी पढ़ें:बिजनौर में पुलिस और गौ-तस्करों में मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोला

विवाद इतना बड़ा गया कि दबंगों लाठी-डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया। जिसमे श्याम सिंह और उसकी माँ दोनों घायल हो गए। आनन-फानन में हमले में दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जबकि दबंग मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग