बुलंदशहर

यूपी के बुलंदशहर में आधा दर्जन गोवंश काट रहे लोगों पर भीड़ ने बोला हमला, जानिये फिर क्या हुआ, देखें वीडियो-

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में खुलेआम गोवंश काट रहे लोगों पर भीड़ का हमला

2 min read
Jul 30, 2018
यूपी के बुलंदशहर में आधा दर्जन गोवंश काट रहे लोगों पर भीड़ ने बोला हमला, जानिये फिर क्या हुआ, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. देशभर में जहां गोरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है, वहीं उत्तर प्रदेश में गोकशी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला यूपी के जिला बुलंदशहर का है, जहां सावन के पहले सोमवार को ही गो तस्करों द्वारा गोकशी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग यहां खुलेआम गोकशी की की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोकशों की कार पर धावा बोल दिया और एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंप दिया। वहीं आरोपी के अन्य साथी फरार हो गए। मौके पर पुलिस को 5 गो वंश कटे मिले हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस कटे हुए गोवंश को मौके से हटाकर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर पथराव और फायरिंग के बाद क्षेत्र में तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में गोकशी पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद सूबे में गोकशी का धंधा बदस्तूर जारी है। दरअसल, सोमवार सुबह कुछ लोग गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसी बीच मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने आम के बाग में आरोपियों को गोवंश काटते हुए देखा तो शोर मचा दिया। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद मौके भारी संख्या ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने आरोपियों पर धावा बोल दिया। इधर, ग्रामीणों को देख कुछ आरोपी कैंटर से फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों ने मौके पर खड़ी एक कार पर धावा बोलते हुए जमकर तोड़फोड की और एक आरोपी को दबोच लिया।

खुलेआम गोकशी की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़े आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को मौके पर 5 गोवंश कटे मिले हैं, जिन्हें पुलिस तुरंत हटाने में जुट गई है। वहीं पुलिस की एक टीम फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। अब सवाल यह उठता है कि जब प्रदेश में गोकशी पर लगाम लगी हुई है तो खुलेआम इतने गोवंशों की हत्या कैसे कर दी गई। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को अपराधियों पर कार्रवाई के लिए खुली छूट दे रखी है।

ये भी पढ़ें

बागपत में घर से बुलाकर बीकॉम के छात्र की गोली मारकर हत्या
Published on:
30 Jul 2018 12:14 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद