
बुलंदशहर। शुक्रवार को तूफान के साथ हुई बरसात और ओलावृष्टि की वजह से जनपद के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई एरिया में फसल काफी हद तक नष्ट हो गई है। जिला प्रशासन के अलावा भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह ने खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया है। यहां उन्होंने अनूपशहर के कई गाव का दौरा किया है। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर किसानों को जल्द ही नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
जिले में आए चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि से करीब 128 गांवों के 65 हजार किसानों को नुकसान हुए है। इनकी सरसों व गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जनपद के स्याना, डिबाई, अनूपशहर तहसील के किसानों की करीब 33 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान को लेकर जिले के आला—अधिकारी मौका मुआयना और जायजा ले रहे है। वहीं, इसी क्रम में बीजेपी सांसद भोला सिंह अनूपशहर क्षेत्र में पहुंचकर बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया।
उन्होंने किसानों से बातचीत की और बर्बाद फसल का नुकसान का आश्वासन दिया है। भोला सिंह ने किसानों से कहा कि केंद्र और यूपी सरकार से उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए किसानों के नुकसान का आंकलन करने के लिए जिला प्रशासन को कहा गया है। जल्द ही किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।