6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus के चलते नोएडा जिला प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यक्रम पर लगाई रोक

Highlights . चंद्रशेखर राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा का होना था कार्यक्रम . नोएडा के सेक्टर—70 स्थित फार्म हाउस में होना था कार्यक्रम . दूसरी पार्टी के नेता भी होने थे इनकी पार्टी में शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 15 Mar 2020, 11:50 AM IST

bhim_army_chief_chandrashekhar_ravan_1552393814.jpg

नोएडा। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को झटका लगा है। coronavirus के चलते नोएडा जिला प्रशासन ने भीम आर्मी के कार्यक्रम पर रोक लगाई है। रविवार को चंद्रशेखर राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करने की संभावना जताई जा रही थी। यूपी में होने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान वेस्ट यूपी में राजनीतिक समीकरण बदल सकते है। हालांकि उनका पहले यह कार्यक्रम दिल्ली में होने था। लेकिन दिल्ली में भी उन्हें कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नोएडा को चुना था।

बता दें कि सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में ठाकुर और दलितों के बीच 2017 में हुई हिंसा के बाद चंद्रशेखर का नाम उभरकर सामने आया था। चंद्रशेखर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ और वह जेल गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 नवंबर 2017 को चंद्रशेखर जमानत दी थी। उनपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाकर गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद चंद्रशेखर लगातार राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहे। यहां तक की सीएए को लेकर भी चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार के विरोध में दिल्ली में भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर को जेल भेजा गया था।

चंद्रशेखर ने राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा के लिए दिल्ली को चुना था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते उन्हें दिल्ली में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकजुट होने थे। दिल्ली में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नोएडा को चुना था। भीम आर्मी के मेरठ जिलाध्यक्ष विकास हरित ने बताया कि पार्टी की घोषणा का कार्यक्रम दिल्ली के बाद नोएडा में होना था। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूसरी पार्टी के नेता भी शामिल होने है।

कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन ने ताला गला ताला जड़कर एक नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में लिखा गया है कि कोरोना वायरस के चलते पब्लिक मीटिंग या किसी तरीके का कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते है। बड़ी संख्या में भीम आर्मी के समर्थक और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंचे हुए हैं। डीएम बीएन सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते अहियात के तौर पर कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि भीड़ के स्थान पर कोरोना होने की संभावना होती है।