गाजियाबाद। Corona Virus ने चीन के बाद धीरे—धीरे विश्व के दूसरे देशों में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा भवन मंदिर में स्वामी चक्रपाणि महाराज के तत्वाधान में कोरोना वायरस को नष्ट कराने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमाम बातों पर चर्चा की गई। कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए गोमूत्र को सर्वोत्तम माना और इस दौरान सभी मौजूद लोगों को गोमूत्र का सेवन कराया गया।