6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CoronaVirus पॉजिटिव मिलने के बाद कंपनी बंद, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सैनिटाइज करने का काम

Highlights- नोएडा की फेज-2 स्थित कंपनी में मिला था कोरोना पाॅजिटिव- एहतियात के तौर पर कंपनी को दो दिन के लिए बंद किया- कंपनी में काम करने वाले 707 कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Mar 2020, 10:17 AM IST

noida.jpg

नोएडा. फेज-2 में लेदर गारमेंट की एक कंपनी में काम करने वाले डायरेक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग अब कंपनी को सैनिटाइज करने का काम कर रहा है। वहीं एहतियात के तौर पर कंपनी को दो दिन के लिए बंद भी कर दिया गया है। इसके साथ कंपनी में काम करने वाले 707 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने अपने निगरानी में रखा है। कोरोना वायरस की लक्षण पाए जाने पर कंपनी के चार अन्य लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- यूपी के शामली में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया, मचा हड़कंप

दरअसल, नोएडा फेज-2 स्थित लेदर गारमेंट कंपनी के डायरेक्टर हाल ही में फ्रांस और इटली से घूमकर वापस लौटे थे। लौटते ही वह अचानक बीमार हो गए। उनमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जाने पर जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। नोएडा में कोरोना वायरस पीड़ित मिलने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंपनी के 707 कर्मचारियों को अपनी निगरानी में ले लिया है।

सुरक्षा के लिहाज से कंपनी को स्थिति सामान्य होने तक पूरी तरह से बंद भी कर दिया गया है। वहीं संक्रमित अधिकारी का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही कोरोना वायरस की लक्षण पाए जाने पर कंपनी के चार अन्य लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आ सकी है। स्वास्थ्य विभाग अब कंपनी को सैनिटाइज करने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Coronavirus: कोरोना से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर करें कॉल