बुलंदशहर

सायनी घोष का सिर कलम करने के लिए BJP नेता ने रखा ₹1 करोड़ का ईनाम! क्यों तूल पकड़ रहा विवाद?

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सायनी घोष (Sayani Ghosh) इन दिनों सुर्खियों में हैं। सायनी घोष पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान (Insulting Hindu God) करने का आरोप है। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता ने सायनी घोष का सिर कलम करने के लिए 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

3 min read
May 19, 2026
TMC सांसद सायनी घोष (File Photo- IANS)

One Crore Rupees reward to kill TMC Leader Sayani Ghosh: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय तृणमूल कांग्रेस नेता सायनी घोष (TMC Leader Sayani Ghosh) इन दिनों चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रदीप दीक्षित (BJP leader Pradeep Dixit) का एक वीडियो सोशल मडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीजेपी नेता प्रदीप दीक्षित कथित तौर पर सायनी घोष का सिर कलम करने की धमकी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, सपा सांसद ने UP पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सायनी घोष का सिर कलम करने पर ₹1 करोड़ का इनाम

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर बीजेपी नेता सायनी घोष का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की बात कह रहे हैं। यह वीडियो हिंदू संगठनों द्वार आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान का है। दरअसल, बीते रविवार को सिकंदराबाद में हिंदू संगठनों ने सायनी घोष के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। वायरल वीडियो इसी प्रदर्शन का है।

क्या बोले बीजेपी नेता?

सायनी घोष का सिर कलम करने के बदले 1 करोड़ रुपए का इनाम देने वाली घोषणा का वीडियो वायरल होने ही बवाल मच गया। हालांकि, बीजेपी नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित ने यह वीडियो फर्जी बताया है। प्रदीप दीक्षित ने कहा- वायरल वीडियो क्लिप में शरारती तत्वों ने AI तकनीक का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ की है। प्रदीप ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। फिलहाल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच जारी है।

सायनी घोष की किस पोस्ट पर मचा बवाल?

सायनी घोष के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' से 2015 में भगवान शिव के बारे में एक अपमानजनक ट्वीट और फोटो शेयर की गई थी। इसी पोस्ट लेकर विवाद विवाद चल रहा है। इस पोस्ट को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मानते हुए कई लोगों और संगठनों ने उनकी तीखी आलोचना की। सायनी घोष ने 2015 की इस पोस्ट के 6 साल बाद 2021 में TMC में कदम रखा। उस दौरान बीजेपी ने फिर इस मुद्दे को तूल दिया।

सायनी घोष की पुरानी पोस्ट को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने कोलकाता के रवींद्र सरोवर पुलिस स्टेशन में सायनी घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में तथागत रॉय ने लिखा कि वे भगवान शिव के भक्त हैं और 1996 में उन्होंने कैलाश-मानसरोवर की पैदल यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि सायनी घोष के अकाउंट से साझा की गई तस्वीर देखकर उनकी धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस से उचित जांच और कार्रवाई की मांग की थी।

सायनी घोष ने बाद में स्पष्ट किया कि उस समय उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने खुद ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया था। इसके बावजूद भाजपा नेताओं ने इस विवाद को 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान और 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान में बार-बार उठाया, जिससे सायनी घोष की छवि पर सवाल उठे।

कौन हैं सायनी घोष?

सायनी घोष फेमस बंगाली एक्ट्रेस और राजनेता हैं। राजनीति में प्रवेश करने से पहले उन्होंने बंगाली सिनेमा में पहचान बनाई। उन्होंने टेलीफिल्म 'इच्छे दाना' से अपनी शुरुआत की और बाद में नॉटोबोर नॉटआउट, शत्रु, प्रलय आश, कानामाची, राजकहिनी, ड्रैकुला सर और ब्योमकेश ओ चिरियाखाना जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई। सायनी घोष का राजनीतिक सफर 2021 में शुरू हुआ था।

सायनी घोष 2021 में भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुईं। इसी साल उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल से हार गईं। हार के बावजूद सायनी घोष का उनकी पार्टी में तेजी से कद बढ़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में सायनी घोष ने कोलकाता की जादवपुर लोकसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने बड़े मंगलवार के भंडारे में खाई पूढ़ी, फिर सरकार से पूछे तीखे सवाल, कहा- रुपया कितना गिरेगा, क्या पाताल पहुंच जाएगा?
Also Read
View All