Highlights: -उन्होंने मुकदमों के दर्ज होने की स्थिति को देखा और जिला बदर अपराधियों की सूची का अवलोकन किया -उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों पर जानकारी की -सामुदायिक अस्पताल में जाकर मरीजो से सभी सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की
बुलंदशहर। जनपद में प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग बुलंदशहर के गुलावठी के सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर उन्होंने सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद वह गुलावठी थाने पहुंचे और अपराध संबंधित जानकारियां ली। जहां उन्होंने अपराधियों से संबंधित रिकॉर्ड चेक किया।
इसके बाद उन्होंने कुरली गांव में चौपाल लगाकर गांव वालों की समस्या सुनी और सरकार की नीतियों का बखान भी किया। प्रदेश के प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश की जनता को धर्म वर्ग व जाति के आधार पर सरकारी सुविधाओं का आवंटन न किया जाये, बल्कि उनको जरूरत के आधार पर सभी सुविधा दी जाये।
उन्होंने मुकदमों के दर्ज होने की स्थिति को देखा और जिला बदर अपराधियों की सूची का अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों पर जानकारी की और सामुदायिक अस्पताल में जाकर मरीजो से सभी सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्राम कुरली के पंचायत भवन में आयोजित जन चौपाल में 5 नवजात बच्चों को अन्न प्रासन कराया और 5 गर्भवती महिलाओं को फल और पौष्टिक तत्वों की टोकरी देकर गोद भराई की।