बुलंदशहर

32 बीघा जमीन पर बना आरएसएस का सैनिक स्कूल, इसी सत्र से होगा शुरू

इस स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं तक की होगी पढ़ाई इस वर्ष 160 छात्रों का ऑनलाइन होगा पंजीकरण पास होने के बाद सेना, नेवी और एयर फोर्स में होंगे भर्ती

2 min read

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राष्ट्रीय सेवक संघ के निर्देशन में सेवा भारती के तत्वाधान में एक सैनिक स्कूल का निर्माण किया गया है। यह सेकूल सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होगा। इस स्कूल में बच्चों की ट्रेनिंग अप्रैल माह से शुरू की जाएगी। इस स्कूल के पहले सत्र में कक्षा 6 में करीब 160 छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा, जिनकी शिक्षा चार खंडों में की जाएगी।

गौरतलब है कि आरएसएस द्वारा बुलंदशहर के शिकारपुर में रज्जू भइया सैनिक विद्या मंदिर के नाम से एक स्कूल का निर्माण किया गया है। जहां अप्रैल माह से छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सैनिक बनने के गुण भी विकसित किए जाएंगे। इन छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा दी जायेगी। इसके अलावा स्कूल में सभी फौजी यानी कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह स्कूल पूर्णतः आवसीय होगा। इस स्कूल के इसी सत्र से शुरू होने की संभावना है, जिसको लेकर संघ से जुड़े सभी संगठन सहयोग में लगे हुए हैं।

स्कूल का नाम संघ के पूर्व सर संघ संचालक रज्जु भैया के नाम पर रखा गया है, जो कि इस गांव से कुछ दूरी स्थित बनैल गांव के निवासी थे। जब पत्रिका संवाददाता ने इससे जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि की, साथ ही बताया कि किस तरीके से इसका विकास और परिदृश्य मस्तिष्क में रखकर निर्माण किया गया है। इन छात्रों को शिक्षा के साथ ही आर्मी की ट्रेनिंग देने का उद्देश्य केवल देश की सेवा के लिए होगा, जिन्हें शिक्षा पूर्ण करने के बाद आर्मी के लिए चयन किया जाएगा। स्कूल के लिए शिकारपुर के गांव खंडवाया के ही एक पूर्व सैनिक राजपाल सिंह ने 32 बीघा जमीन को स्कूल के लिए दान में दी है ।

Published on:
28 Jan 2020 12:58 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान