रामपुर. दो दोस्तों की निर्मम हत्त्या करके उनके शवों को कुए में डाल दिया गया। मृतक परिजनों ने गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस डबल मर्डर की घटना की जांच कर रही है। घटना पटवाई थाना छेत्र के गांव बकेनियां की है। जहां पर हरवंश और जगत आपस में अच्छे मित्र थे। दोनों एक ही साथ पढ़ते थे, एक ही साथ रहते थे। दो दिनों से दोनों गायब थे। उनके गायब होने के बाद परिजन उन्हें उनकी रिश्तेदारी में तलाश कर रहे थे कि अचानक से ही गांव से दूर जंगल में कुएं के पास दोनों के कपड़े कुछ महिलाओं ने देखे । कपड़ों की सूचना पाकर दोनों के परिजन उस कुएं के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। दरअसल, यहां पर उन दोनों को की लाश कुएं में मिली।