रामपुर. अर्ली मॉर्निंग दो बदमाशों और पुलिस के बीच बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से जख्मी हो गए। जख्मी बदमाशों को पुलिस ने अपनी जिप्सी में डालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी बदमाशों में से एक बदमाश पर 25,000 का इनाम रखा हुआ था। पुलिस पहले से ही उसे तलाश कर रही थी।