बुलंदशहर

काम की खबर: फ्री गेहूं और चावल लेने के लिए बनवाएं राशन कार्ड, ऐसे करें आवेदन

Highlights प्रवासी मजदूर भी बनवा सकते हैं अपना राशन कार्ड माह के अंत में मिलने लगेगा फ्री गेहूं और चावल फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को भी मिलेगा फायदा  

1 minute read

बुलंदशहर। लॉकडाउन के बीच कई लोग कार्ड नहीं होने के कारण राशन लेने से वंचित रह गए हैं। अब इनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए अस्थाई राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। कार्ड बनने के बाद इनको राशन मिलेगा। बाहर से आए मजदूर, भट्टे पर काम करने वाले श्रमिक और फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग ले सकेंगे।

कई लोग काम की आस में रुके

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में काम की तलाश करने आए हजारों परिवार लॉकडाउन के चलते फंस गए हैं। प्रशासन की तरफ से इनको रोडवेज बसों और ट्रेनों के माध्यम से इनके घरों की ओर भेजा जा रहा है। कई परिवार फैक्ट्रियों और ईंट भट्टों पर काम की आस में रुके हुए हैं। बाहर से भी कई लोग यहां पर पहुंच गए हैं। ज्यादातर होम क्वारंटीन हैं।

डीएम ने शेयर की जानकारी

केेंद्र सरकार ने इन मजदूरों व जरूरतमंदों को अन्य लोगों की तरह राशन देने का फैसला किया है। आपूर्ति विभाग को इस संंबंध में आदेश मिल चुके हैं। माह के अंत तक इन लोगों को राशन की दुकानों से गेहूं और चावल मिलेंगे। प्रवासी मजदूरों को इनके क्षेत्र के राशन डीलर्स से गेहूं और चावल मिलेगा। ऐसे परिवारों को राशन लेनेइयके के लिए अपना कार्ड बनवाना होगा। इसके लिए उनको आपूर्ति विभाग में एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में नाम, पता, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंर आदि भरना होगा। इसके बाद इनका अस्थाई राशन कार्ड नाया जाएगा। इस पर ही इनको राशन मिलेगा। बुलंदशहर डीएम ने इस जानकारी को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है।

Updated on:
22 May 2020 01:47 pm
Published on:
22 May 2020 01:38 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान