बुलंदशहर

इस ‘नेता’ पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, स्कूल की मान्यता दिलाने का दिया था लालच

मुख्य बातें स्कूल की मान्यता दिलाने और शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण पीड़िता ने थाना पुलिस के बाद एसएसपी से की कार्रवाई की गुहार

2 min read
Aug 14, 2019

बुलंदशहर। जिले के डिबाई क्षेत्र की एक स्कूल संचालक महिला ने मान्यता दिलाने व शादी का झांसा देकर पूर्व में नगर पंचायत अध्य्क्ष का चुनाव लड़ चुके एक नेता पर यौन शोषण व उसके घर पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शख्स ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। आरोपी को सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीडि़त महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

शादी का झांसा देकर साथ रह रहा था आरोपी

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय पर खड़ी पीडि़त महिला ने बताया कि पिछले 15 साल से यौन शोषण से प्रेरित है। उसका आरोप है कि इलाके के ही एक नेता प्रेमपाल सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर 15 साल तक यौन शोषण किया। वह उसके घर में रहने लगा। पीडि़ता ने बताया कि उसने अपने स्कूल की समिति में प्रेमपाल को इस लालच से अध्यक्ष भी बना दिया कि वह स्कूल की मान्यता दिला देगा। पीडि़ता का आरोप है कि अब प्रेमपाल ने यौन शोषण करने के साथ ही उसके घर पर कब्जा कर लिया। और महिला को उसके घर से निकाल कर बाहर कर दिया। वहीं पीडि़ता अब एसएसपी के पास पहुंची है। जहां उसने कार्रवाई की मांग की है।

नेता का आरोप सभी आराेप गलत

वहीं इस मामले में आरोपी प्रेमपाल सिंह ने बताया है कि यह मेरी पत्नी है और सारे कागजों में इनका नाम दर्ज है। यह अपनी जमीन अपने भाइयों के नाम करना चाहती हैं। इसी के चलते यह मुझ पर आरोप लगा रही है। उधर एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने मंगलवार को शिकायत की है। इसकी जांच सीओ डिवाइ को दे दी गई है। जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
14 Aug 2019 04:13 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान