बुलंदशहर

अखिलेश यादव के इस सांसद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, सपा में मचा घमासान

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा- 6 महीने में होगा राम मंदिर का निर्माण

2 min read
Oct 07, 2018
अखिलेश यादव के इस सांसद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, सपा में मचा घमासान

बुलंदशहर. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। ज्ञात हो कि राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। जहां संत समाज ने केंद्र सरकार को राम मंदिर पर कानून बनाने का अल्टीमेटम दे रखा है, वहीं शिवसेना ने भी जल्द मंदिर बनाने की बात कही है। इसी बीच चौंकाने वाली बात ये है कि अब इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी भी भुनाना चाहती है। यही वजह है कि सपा से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा है कि मैं भगवान राम का भक्त हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव के कारण आने वाले 3 से 6 महीने के अंदर हम अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होते हुए देखेंगे। सांसद सुरेंद्र नागर का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

बाबरी ढांचे काे हिंदुस्तान के लिए कलंक बताने वाले वसीम रिजवी पर बरसे धर्मगुरु, कह दी इतनी बड़ी बात

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच हाल ही में संत समाज ने राम मंदिर को लेकर एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वह राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण करने के लिए कानून बनाए। सर्वविदित है कि भाजपा राम मंदिर के मुद्दे को उठाती रही है। वहीं समाजवादी पार्टी हमेशा इस मुद्दे के खिलाफ खड़ी नजर आती है, लेकिन लगता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा भी इस मुद्दे को भुनाना चाहती है। शायद यही वजह है कि अब राम मंदिर के निर्माण को लेकर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी मैदान में कूद पड़े हैं। सोशल मीडिया पर आजकल सांसद सुरेंद्र नागर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर कह रहे हैं कि मैं भगवान राम का भक्त हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव के कारण आने वाले 3 से 6 महीने के अंदर हम अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होते हुए देखेंगे। उनका यह बयान राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि बुलंदशहर जिले के गुलावठी के रहने वाले सपा के राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर पाला बदलने में माहिर हैं। सपा से पहले वह बसपा में थे और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। राम मंदिर पर दिए गए बयान से अब उनके फिर से पाला बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

आजम खान बोले- यहां का प्रशासन सेक्‍स रैकेट चलाने वाले के इशारों पर कर रहा काम- देखें वीडियो
Published on:
07 Oct 2018 10:53 am
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद