गौरतलब है कि बागपत जिले के निवाड़ा गांव में बदरखा निवासी कपड़ा बेचने वाले 22 वर्षीय युवक गुलहशन का शव उसके घर पर ही खुंटी पर लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन मृतक के परिजन इस मौत को हत्या बताकर इसकी जांच की बात कर रहे थे। उनकी बात पर न तो पुलिस ने संज्ञान लिया और न ही ग्रामीणों ने। जिसके विरोध में मृतक के परिवार ने धर्म परिवर्तन की धमकी दी थी, लेकिन उनकी धमकी पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर अख्तर अली ने अपने परिवार के 13 लोगों के साथ मुस्लिम से हिन्दू धर्म में परिवर्तन कर लिया। इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ऋषिरेंद्र कुमार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।