बुलंदशहर

VIDEO: गुस्से में घर के बाहर तमंचा लेकर निकला युवक आैर बीच सड़क पर इस वजह से खुद को ही मार ली गोली

बुलंदशहर के रुकन सराय क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद नईम शनिवार सुबह गृह क्लेश के चलते खुद को गोली मारकर जान दे दी

2 min read
Jan 19, 2019
गुस्से में घर के बाहर तमंचा लेकर निकला युवक आैर बीच सड़क पर खुद को ही मार ली गोली, जानिये क्या थी वजह

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते दिनदहाड़े घर के बाहर खड़े हो खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़ा तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर कार्रवार्इ का दावा कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के रुकन सराय क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद नईम शनिवार सुबह गृह क्लेश के चलते खुद को गोली मारकर जान दे दी। दरअसल, परिवार में गृह क्लेश को लेकर नईम का विवाद इतना बढ़ गया था कि वह घर के अंदर से तमंचा लाया और घर के बाहर खड़े होकर खुलेआम अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगने से नईम की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नईम के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा भी बरामद कर लिया है।

नईम की मौत के मामले में पुलिस अब मामला दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है। हालांकि परिजन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इस मामले में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि युवक द्वारा खुद को गोली मारने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई शकील ने बताया कि घर एक क्लेश के चलते आपस में विवाद हुआ था और अचानक नर्इम ने अपने आपको गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

Published on:
19 Jan 2019 03:28 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद