बुलंदशहर

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता के ऑफिस में दे दी गई PM मोदी और CM योगी को श्रद्धांजलि, फोटो वायरल

72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया था कार्यक्रम का आयोजन।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 5:42 PM IST
Feature image

बुलंदशहर। अक्सर आपने देखा होगा कि सरकारी ऑफिस में महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित होते हुए देखा होगा। लेकिन बुधवार को बुलंदशहर नगर पालिका परिषद के कार्यालय में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर व सरदार पटेल की तस्वीर के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ व पीएम मोदी की तस्वीर पर भी माला डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी गई। आपको बता दें जबकि दिवंगत लोगों की ही तस्वीरों पर माल्यार्पण करने का चलन है।

नगर पालिका अध्यक्ष के ऑफिस में माला टंगी हुई यह फोटो वायरल हो गई है। फोटो में चेयरमैन मनोज गर्ग अन्य भाजपा नेताओं के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके पीछे की दीवार पर महापुरुषों की तस्वीरों के साथ पीएम मोदी व सीएम योगी की तस्वीरों पर मालाएं पड़ी हुई दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि बुलंदशहर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मनोज गर्ग भाजपा के टिकट पर ही नवंबर-दिसंबर 2017 में संपन्न हुए निकाय चुनाव में जीतकर चेयरमैन बने हैं। अब उन्हीं के कार्यालय में ही पीए मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों पर माल्यार्पण करने की बड़ी चूक सामने आई है। जब इस मामले पर चेयरमैन मनोज गर्ग से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन किसी और ने उठाया और कहा कि हम इसको दिखवा लेते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए यह गलत है।

राष्ट्रीय पर्व की धूम रही जहां जिले भर में देशभक्ति का रंग सभी पर चढ़ा हुआ था। वहीं ऐसे में छोटे बच्चों से लेकर नवयुवक और नवयुवतियों ने भी अपने अलग अंदाज में 72वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से झंडा फहराया गया। यहां सैकड़ों बच्चों ने लगातार 72 घण्टे तक देश के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने भी अपने स्तर से कार्यक्रम का आयोजन किया।

Published on: