27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव
शुभकामनाओं से पटा सोशल मीडिया, लिखा तिरंगा कफन के लिये मांगता हूॅ
Play video

शुभकामनाओं से पटा सोशल मीडिया, लिखा तिरंगा कफन के लिये मांगता हूॅ

मोहसिन रजा ने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुये कहा देश का तिरंगा हमारी शान है और भारत माता हमारी जान है।

Google source verification

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बधाईयों को दौर भी जारी है। सोशल मीडिया बधाईयों से पटा पड़ा है। जनपद निवासी और प्रदेश शासन में मंत्री मोहसिन रजा ने भी प्रदेश वासियों को बधाई दी। इसके साथ ही सोशल मींडया पर भी बधाईयों का दौर जारी है। सभी अपने अपने विचारों को पिरों कर बधाई दे रहे है। कोई कहता है न सरकार मेरी है, ना रौब मेरा है। ना बड़ा सा नाम मेरा है, मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है कि मैं हिन्दूस्तान का हूॅ। इसके साथ केद्र सरकार पर कटाक्ष करने वाले शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर चल रहे है।

 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है

राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन मोहसिन रजा ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनायें देते हुये कहा है कि हम सब आजादी के 72 वें साल में प्रवेश कर चुके है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगतिशील है। विकाश की दिशा में आगे बढ रहा है। दुनिया में देश का पताका लहरा है। उन्होने कहा कि इससे बढकर हमारे लिये आजादी की और कोई उपलब्धि नहीं हो सकती है। उन्होने कहा कि हम सबको मिलकर इसे आगे बढाना है का आजादी के दिन हम सब संकल्प ले। मोहसिन रजा ने कहा कि देश का तिरंगा हमारी शान है और भारत माता हमारी जान है। हमे देश की एकता और अखंडता को बनाये रखना है।

 

तिरंगा कफन के लिये मांगता हॅू

बांगरमऊ निवासी अनुपम आलोक ने लिखा है कि अमन मैं वतन के लिये मांगता हूॅ, मोहब्बत चमन के लिये मांगता हूॅ। शहीदों में हो नाम मेरा भी यारों, तिरंगा कफन के लिये मांगता हॅू। शहर की रहने वाली प्रभा बाजपेयी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार कुछ इस प्रकार व्यक्त किये। उन्होने लिखा है कि – कलम चलती है तो दिल की आवाज लिखती हॅू, गम और जुदाई के अंदाज ए बयां लिखती हूॅ। रूकते नहीं है मेरी ऑखों से आंसू, जब भी सैनिकों की याद में अल्फाज लिखती हॅू। वहीं एक अन्य शुभकामना संदेश में कुछ इस प्रकार विचार सामने आये। कुर्बानी का जज्बा जिन्दा मेरे कफन में है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है। हम लहरायेगें हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तान के सम्मान का है।