बुलंदशहर

VIDEO: केंद्रीय मंत्री के सामने ही उन्हें जमकर सुनाई खरी-खोटी, मंत्री ने कहा- सासंद बनाया तो भुगतो

महेश शर्मा का एक और वीडियो वायरल अमित शाह की जाति बताई तेली 'सांसद-मंत्री बनाया है तो अब इसकी सजा भुगतों'
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2019, 9:56 AM IST
bulandshar
VIDEO: केंद्रीय मंत्री के सामने ही सुनाई खरी-खोटी, मंत्री ने कहा- सासंद-मंत्री बनाया तो भुगतो

बुलंदशहर। लोकसभा चुनावों में नामांकन भरने के बाद अब प्रत्याशी जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी के तहत केंद्रीय मंत्री और नोएडा सांसद जनता के बीच पहुंचे, जहां उन्हें पहले तो लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने एक के बाद एक आरोपों की झड़ी लगा दी। इतना ही नहीं इसके बाद सासंद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने जो बयान दिया और तर्क दिया वो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियों में डॉ महेश शर्मा कहते दिख रहे है कि मेरा नाम डॉ महेश अग्रवाल है,मैं जन्म से ब्राह्मण, कर्म से व्यापारी, व्यवहार में ठाकुर और पेशा ऐसा है कि शुद्र भी हूं। महेश शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि आपने पहले मुझे सासंद बनाया फिर मंत्री भी बनाया और अब आपसे गलती हुई है तो भुगतो सजा और दुबारा मुझे वोट दें। मह्श शर्मा ने आगे कहा कि पहली बार के मंत्री को आपने चार - चार मंत्रालयों का स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बना दिया। अगर विधायक बनाये रखते पहले 5 साल, फिर 5 साल बाद बनाते सांसद, फिर जब तक जूते न घिस लेते तब पूछते कि भई मंत्री बनेगा, तब कहते कि भई मंत्री बनायेगे, 20 साल तक लग जाते इसमें, 20 साल में आप थक लेते और कहते कि रोज आकर बैठ जाता है।

इस बीच उन्होंने अमित शाह का नाम लिये बगैर कहा कि पता है किसी को, जिस जगह मै बैठा हू वहां शायद तेल का व्यापार होता है, मै आपकों बता दू कि वो तेली है, व्यापारी है।

वैसे वायरल वीडियो 2 महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसमें डा. महेश शर्मा से एक व्यापारी शिकायत भरे अंदाज में कह रहा है कि आपसे शिकायत है कि आपने जीतने के बाद जनता से मिलना जुलना तक उचित नही समझा, आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने व्यापारी समाज को चोर कहा, जिसकी अखबार की कटिंग मेरे पास है। साढे चार साल में आपके द्वारा एक भी विकास कार्य गुलावठी में नही हुआ। तब इलाके के सांसद डॉ महेश शर्मा ने ये जवाब दिया।

Updated on:
28 Mar 2019, 9:56 AM IST
Published on: