UP News : दोनों गंगा घाट पहुंचे और फिर कुछ देर रहने के बाद दोनों वहीं पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
UP News करवाचौथ पर पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, उसी दिन बुलदंशहर के एक बुजुर्ग दंपति ने गंगा घाट पर जहर खाकर जान दे दी। अतरौली का यह दंपति पहले से ही अपने साथ जहरीला पदार्थ लेकर पहुंचा था। दोनों घाट पर मिले और एक साथ जहर का सेवन कर लिया। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच पुलिस कर रही है। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा के रहने वाले 72 वर्षीय पूरन सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते हैं। इस दंपति का बेटा अशोक गाजियाबाद में रहता है। गांव में बुजुर्ग दंपित के साथ ही इनके साथ पुत्रवधु राजकुमारी और नाती-पोते भी रहते थे। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग दंपति में लड़ाई होती रहती थी। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पूरन सिंह अपनी पत्नी चमेली देवी के साथ गंगा नहाने के लिए करवाचौथ के दिन रामघाट पर गंगा नहाने के लिए आए थे। ट पर ही दोनों काफी देर तक रहे और फिर इन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों जहर खाने के बाद मौके पर ही गिर पड़े। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो वो भी मौके पर पहुंच गए और ग्रमीणों की मदद से दोनों के गंभीर अवस्था में अलीगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पूरन सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। पत्नी चमोली देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।