बुलंदशहर

एन्टी रोमियो स्कवॉयड चलाने वाले CM योगी की पुलिस ने सरेराह युवती का किया ये हाल

पुलिस कांस्टेबल की इस हरकत ने पूरे यूपी पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है।

2 min read

बुलंदशहर। सीएम योगी बहन-बेटियों को भले ही पूर्ण सुरक्षा देने का लाख दावा करें लेकिन यूपी से जो तस्वीरें सामने आती हैं जिन्हें देखकर ये बिल्कुल नहीं कहा जा सकता कि आरोपियों के दिल में पुलिस का कोई खौफ़ है। खौफ हो भी कैसे जब कानून के नुमाइन्दे ही युवतियों से छेड़छाड़ करें और विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर डालें। जबकि सीएम योगी ने सरकार बनते ही महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्कवॉयड का गठन कराया था। अब वह सब फेल नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें

अदालत पहुंचा नहरों में कचरा ड़ालने का मामला

छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद पीड़ित युवतियां सिकन्द्राबाद थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची। यहां सवाल ये उठता है कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो इंसाफ के लिए पीड़ित कहां जाए। दरअसल बी०ए की दोनों छात्राएं कॉलेज एग्जाम देकर अपने गांव वापस लौट रहीं थीं।

इसी दौरान बाइक सवार सिपाही और उसके साथी ने छात्राओं के आगे बाइक लगाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी और जब छात्राओं ने खुद से होने वाली छेड़छाड़ का विरोध किया तो सिपाही ने छात्राओं की पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद पीड़िताओं ने घटना की जानकारी 100 नंबर कॉल कर पुलिस को दी तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि सूचना पर पहुंची सिकन्द्राबाद पुलिस ने आरोपी दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। साथ ही पीड़ित पक्ष की तरफ से मिलने वाली तहरीर पर कार्रवाई का दावा भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

रामपुर में एक बार फिर सुर्खियों में आया भैंस का तबेला
Published on:
04 Apr 2018 06:58 pm
Also Read
View All