2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की हत्यारोपी युवती शिक्षिका के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी, दोनों गिरफ्तार

टीचर से संबंधों के चलते मां की हत्या करने वाली बेटी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Apr 2018, 5:04 PM IST

Thana Kavinagar

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में पिछले महीने की गई मां की हत्या में आरोपी बेटी और उसकी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रही थीं। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद युवती ने बताया कि उसके अपनी टीचर के साथ समलैंगिक संबंध थे। जिसका उसकी मां विरोध करती थीं। इसी कारण उसने अपनी मां की हत्या कर दी।

बता दें कि लालकुआं स्थित मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर सतीश कुमार की 18 वर्षीय बेटी रश्मि मेरठ रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ती थी। करीब तीन साल पहले उसकी नजदीकियां एक स्कूल में महिला टीचर निशा गौतम से बढ़ीं। उसके बाद पिछले साल से रश्मि घर छोड़कर निशा के साथ रहने लगी। परिजनों की गुहार पर पुलिस ने पांच माह बाद रश्मि को बरामद कर लिया था। मामले का पता लगते ही स्कूल ने निशा को नौकरी से निकाल दिया और माता-पिता ने भी रश्मि की पढ़ाई छुड़वा दी। इसको लेकर रश्मि का घर के लोगों से झगड़ा होता रहता था।

9 मार्च को रश्मि ने कहासुनी के बाद अपनी मां पुष्पा देवी (48) के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर रश्मि फरार हो गई। जब उसकी छोटी बहन रूबी स्कूल से घर लौटी तो उसने मां को पड़ोसियों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो एडमिट रहने के बाद जीटीबी में पुष्पा की 11 मार्च को मौत हो गई थी।

पुष्पा की मौत के बाद उनके पति सतीश ने बेटी रश्मि और उसकी टीचर निशा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने रश्मि और निशा के बीच दो साल से चली आ रही नजदीकियों का भी खुलासा किया था। सतीश ने बताया कि रश्मि और निशा दोनों पति-पत्नी बनकर रह रही थीं।

निशा के साथ रहने के लिए ही रश्मि घर से भागकर लुधियाना चली गई थी। निशा ने रश्मि का रूप बदलकर उसे युवक का रूप दे दिया था। 20 दिनों से वह एक-दूसरे को पति-पत्नी बता रही थीं। पुलिस ने बताया कि निशा ने रश्मि का रूप इस प्रकार से बदला था कि वह बिल्कुल पहचान में ही नहीं आ रही थी।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि दोनों के पास रुपए खत्म हो गए थे जिसके बाद दोनों गुरुद्वारे में लंगर खाने जाती थीं। निशा ने अपने कमरे में घर में रहने के दौरान कुछ रुपए छिपाकर रखे थे। इन्हें रुपयों को लेने के लिए दोनों गाजियाबाद वापस लौटी थीं। पैसे लेकर लौटते समय पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।