बुलंदशहर

दिवाली के अगले ही दिन खेत में पड़ी मिली महिला, देखते ही ग्रामीण की निकल गई चीख- देखें वीडियो

Highlights दिवाली के अगले दिन खेत में पहुंचा था युवक महिला का जला हुआ शव देख मचा हड़कंप मृतक महिला की नहीं हो सकी पहचान
less than 1 minute read
Oct 28, 2019
Feature image

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में दिवाली के अगले दिन सोमवार को एक गांव के खेतों में महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

मृतका की नहीं हो सकी पहचान

जानकारी के अनुसार, बीबी नगर के गांव बहापुर में स्थित रजवाहे की पुलिया पर सोमवार को महिला का जला शव पड़ा मिलाने से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। उसकी शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस आसपास के जिलों में भी किसी महिला के गुमशुदगी दर्ज होने का पता लगाने में जुटी है। वहीं अभी तक यह पता नहीं लग पा रहा है कि महिला कौन है और उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया है। या फिर किसी ने सोते हुए उसे मौत के घाट उतारा है। इस मामले में एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह हापुड़ और बुलंदशहर की सीमा से लगे हुए गांव बहापुर बॉर्डर पर रजवाहे में महिला का जला हुआ शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और महिला की पहचान कराई जा रही है।

Published on:
28 Oct 2019 02:20 pm