बुलंदशहर

जेल में पति से मिलने जा रही महिला के साथ रास्ते में हुअा एेसा कि चली गर्इ जान

बुलंदशहर जिला कारागार में बंद है महिला का पति
2 min read
Jun 01, 2018
bulandshahr news
जेल में पति से मिलने जा रही महिला के साथ रास्ते में हुअा एेसा कि चली गर्इ जान

बुलंदशहर।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला कारागार में बंद पति से मिलने आ रही महिला के साथ रास्ते में एेसी घटना घट गर्इ कि उसकी मौके पर ही जान चली गर्इ। आनन फानन में लोगों ने उसे डाॅक्टर को दिखाया। यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी भी फरार हो गया।कोतवाली बुलंदशहर पुलिस मामले में अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी का पता लगाने में जुटी है।

जहांगीराबाद से पति से मिलने आ रही थी महिला

बुलंदशहर के जहांगीराबाद के टिटोटा निवासी सुधा यहां अपने पति किरनपाल के साथ रहती थी। सुधा का पति कुछ दिन पहले ही किसी मामले में जेल गया था। जिसे पुलिस ने बुलंदशहर के जिला कारागार में भेज दिया था। इसके चलते शुक्रवार सुबह महिला अपने पति से जेल में मिलार्इ करने के लिए घर से निकली थी। वह बुलंदशहर की बस में बैठकर कारगार के सामने पहुंची थी।

पहुंचते ही हो गया हादसा आैर फिर

सुधा बस में बैठकर सुबह करीब दस बजे पति से मिलने जिला कारगर पहुंची थी। वह बस से उतर ही रही थी कि चालक ने तेजी से बस चला दी। इससे महिला सड़क पर बस के नीचे जा गिरी। इससे महिला बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। एेसे में आरोपी चालक ने बस रोकने की जगह उसे कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौके से गुजर रहे लोगों ने महिला को डाॅक्टर को दिखाया। तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आराेपियों का पता लगाने में जुटी है।

Published on:
01 Jun 2018 02:17 pm