बूंदी

महिला दिवस पर भजनलाल सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, लड़कियों और महिलाओं को FREE में मिलेगी ये 2 फैसिलिटी

Good News: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने यह फ्री फेसिलिटी 8 मार्च को रात 12 बजे से 11:59 बजे तक लागू रहेगी। हालांकि, यह छूट केवल राज्य की सीमा के भीतर मान्य होगी।

less than 1 minute read
Mar 07, 2025

International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को दो बड़े तोहफे दिए हैं। जिसमें 8 मार्च को महिलाओं के लिए स्पेशल फ्री फैसिलिटी मिलेगी। इस दिन महिलाओं और बालिकाओं को पर्यटन स्थलों पर फ्री एंट्री और राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा।

1. पर्यटन स्थलों पर फ्री एंट्री


महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले सभी राजकीय संग्रहालयों और स्मारकों में महिलाओं और लड़कियों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इसमें बूंदी स्थित सुख महल, राजकीय संग्रहालय, रानीजी की बावड़ी और चौरासी खम्भों की छतरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल हैं।

2. राजस्थान रोडवेज में महिलाओं को फ्री यात्रा


महिला दिवस पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने यह फ्री फैसिलिटी 8 मार्च को रात 12 बजे से 11:59 बजे तक लागू रहेगी। हालांकि, यह छूट केवल राज्य की सीमा के भीतर मान्य होगी।

Published on:
07 Mar 2025 03:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर