बूंदी

8 साल बाद मां बनने वाली थी ब्रह्मा बाई, लाठी-पत्थरों से गर्भवती पर हमला: पेट में पल रहे पांच माह के दो भ्रूण गिरे

राजस्थान के बूंदी में इंसानियत उस वक्त लहूलुहान हो गई, जब आपसी विवाद के चलते रिश्तेदारों ने एक गर्भवती महिला पर लाठियां बरसा दीं। जो मां अपनी कोख में पल रहे जुड़वा बच्चों की किलकारियों के सपने बुन रही थी, उसे, क्या पता था कि रिश्तेदार ही उसकी खुशी का कत्ल कर देंगे।
2 min read
Apr 05, 2026
Feature image

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बूंदी में इंसानियत उस वक्त लहूलुहान हो गई, जब आपसी विवाद के चलते रिश्तेदारों ने एक गर्भवती महिला पर लाठियां बरसा दीं। जो मां अपनी कोख में पल रहे जुड़वा बच्चों की किलकारियों के सपने बुन रही थी, उसे, क्या पता था कि रिश्तेदार ही उसकी खुशी का कत्ल कर देंगे।

मारपीट के दौरान घायल महिला के पेट में पल रहे दो भ्रूण गिर गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। घायल मह‍िला का अस्‍पताल में ज‍िंदगी और जीवन से जंग लड़ रही है।

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल

मामला दबलाना थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा गांव का है। जहां जमीन के एक टुकड़े ने अपनों को ही दुश्मन बना दिया। लंबे समय से चल रहे इस विवाद में पीड़िता के रिश्तेदार ही उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान बना रहे थे। बार-बार टोकने पर भी जब वे नहीं रुके तो मामूली कहासुनी खूनी लड़ाई में बदल गई। झगड़ा बढ़ते देख 5 महीने की गर्भवती ब्रह्मा बाई बीच-बचाव करने पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने लाठियों और पत्थरों से गर्भवती महिला पर हमला कर दिया।

5 महीने के उन दो मासूमों को नहीं बचाया जा सका

घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे हिण्डोली अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत बूंदी जिला अस्पताल रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने फौरन इमरजेंसी ऑपरेशन किया। डॉक्टरों की टीम ने कड़ी जद्दोजहद के बाद ब्रह्मा बाई को बचा लिया, हालांकि कोख में पल रहे भ्रूण को नहीं बचाया पाए। जहां पर महिला का गर्भपात हो गया। महिला के पेट में पल रहे दो भ्रूण मृत निकले। पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों भ्रूण का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति रमेश चंद्र की रिपोर्ट पर सुरेश, हंसा ,रंजीत, कालीबाई, मीराबाई और पुष्पा बाई निवासी दुर्गापु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व में भी हुआ था झगड़ा

फरियादी रमेश मीणा ने बताया कि रास्ते की बात को लेकर पूर्व में भी झगड़ा हुआ था। इसकी रिपोर्ट दबलाना थाने में दर्ज की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पाबंद किया था।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सूचना मिलने पर दबलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
05 Apr 2026 06:29 pm
Published on:
05 Apr 2026 06:29 pm