बूंदी

BJP नेता ने महिला से की सरेआम गाली-गलौज और मारपीट, टीकाराम जूली ने लगाए ये आरोप; Video वायरल

Rajasthan News: बूंदी के हिण्डोली थाना क्षेत्र में भाजपा नेता पर एक महिला से सरेआम गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2024, 3:49 PM IST
Feature image

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में हिण्डोली थाना क्षेत्र के ओदनंदा गांव में भाजपा नेता द्वारा एक महिला से सरेआम गाली-गलौज और मारपीट मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने हिण्डोली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसक बाद हरकत में आई हिण्डोली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, इस घटना को लेकर बूंदी पुलिस का कहना है कि उक्त मामले के संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। संबंधित पुलिस अधिकारी को शीघ्र अनुसंधान पूर्ण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

BJP नेताओं की गुंडई चरम पर- जूली

राजस्थान में नेता विपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि, 'सत्ता और संगठन के संरक्षण में भाजपा के नेताओं की गुंडई चरम पर है! हिंडोली भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा महिला से सरेआम गालीगलौज एवं मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया गया यह अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री जी क्या आपने भाजपाइयों को गुंडागर्दी की खुली छूट दे दी है? आपकी सरकार इस प्रकार के कृत्य करने वालों दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगी और पीड़ित को न्याय मिलेगा?'

भाजपा का यही है असली चाल, चरित्र- चांदना

वहीं, विधायक अशोक चांदना ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए आऱोप लगाया कि, हिण्डोली भाजपा (BJP) मण्डल अध्यक्ष द्वारा महिला से सरेआम गाली-गलौज एवं मारपीट का यह वीडियो अत्यंत पीड़ादायक है। क्या भजनलाल सरकार इस परिवार को न्याय दिला पायेगी? भाजपा का यही है असली चाल, चरित्र और चेहरा।

जानकारी के मुताबिक यह मामला हिण्डोली के ओदनंदा गांव का है। बताया जा रहा कि जमीन को लेकर भाजपा नेता और महिला के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। इस वीडियोम में महिला को पीटने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम भगवती हैं। वहीं इस मामले में हिण्डोली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Updated on:
10 Oct 2024, 3:49 PM IST
Published on: