8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Exam 2025: रीट परीक्षा का बदल गया पूरा पैटर्न, एग्जाम की तारीख को लेकर आया ये अपडेट

REET Exam Update: शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने रीट परीक्षा को लेकर कहा कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में यह एग्जाम हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 10 Oct 2024, 4:59 PM IST

REET Exam Update: राजस्थान के लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET Exam) का आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। रीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में गुरूवार को शिक्षा संकुल में बैठक आयोजित हुई। बताया जा रहा है इस बार परीक्षा में कई बड़े बदलाव भी किए जाएंगे।

दरअसल, जयपुर के शिक्षा संकुल में गुरुवार को शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि राजस्थान सरकार ने साल 2024-25 रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में करने का फैसला किया है।

इस बार हुए ये बदलाव

रीट परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार आयोजित होने वाली परीक्षा में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा में आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड के साथ-साथ नीट के नवाचारों को भी शामिल किया जाएगा। विभाग एजेंसी के साथ मिलकर सुरक्षित एग्जाम करवाएगा।

यह भी पढ़ें : SI Paper Leak Case: क्या रद्द होगी SI भर्ती परीक्षा? SOG ने पांच और ट्रेनी एसआई पर कसा शिकंजा

गौरतलब है कि अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रहेगा तथा फीस पहले जैसी ही रहेगी। परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक अपडेट करने तथा परीक्षा में 5वां विकल्प भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में होगी।

परीक्षा में मिलेंगे पांच ऑप्शन

शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि अब इस परीक्षा में स्टूडेंट्स को पांच ऑप्शन दिए जाएंगे। इस प्रणाली को इस परीक्षा में शामिल किया गया है, जिसमें पांचों ऑप्शन में से एक को भरना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर स्टूडेंट्स की माइनस मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है। कृष्ण कुणाल ने कहा कि हम ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी के रोल नंबर के साथ उसकी फोटो लगाने पर भी मंथन कर रहे हैं। इस पर जल्द ही अंतिम फैसला किया जाएगा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट, सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर कैलाश चन्द शर्मा तथा संयुक्त शासन सचिव शिक्षा संजय माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : भारत का आखिरी सती कांड: 4 सिंतबर 1987 की वो दोपहर…जब जल उठा था दिवराला; जानें कौन थी रूप कंवर?