बूंदी

जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की हत्या…

दबलाना थाना क्षेत्र के शंकरपुरा मे जमीनी विवाद को लेकर हत्या का मामला सामने आया है

2 min read
May 10, 2018

बूंदी/दबलाना. दबलाना थाना क्षेत्र के शंकरपुरा मे जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की रात को एक जने की हत्या कर दी। थाना प्रभारी सतवीर सिंह मीणा ने बताया कि शंकरपुरा गांव में जमीन का विवाद मृतक जोशी कंजर (50) व लालशायी कंजर के बीच चल रहा था।

बुधवार को दोनों को पंचो ने समझाया और दोनों का फेसला किया लेकिन लाल शाही कंजर व इसके लडक़ो को फैसला मंजूर नही हुआ और पंचो के बीच ही जान से मारने की धमकी दी। मृतक जोशी अपने खेत पर बने घर पर ही रहता था। मृतक बुघवार की रात को भी वही था ।

ये भी पढ़ें

नियमों की पेचीदगियों में उलझी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना…

गुरुवार को सुबह मृतक का लडक़ा अमित खेत पर गया तो इसका पिता जोशी कंजर दीवार के सहारे मृत पड़ा था। अमित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया की मेरे पिता को लाल शाही कंजर व इसके लडक़े शभू व बलो ऊर्फ सूरज निवासी शंकरपुरा ने मारा है। गुरुवार को पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को संभलाया और तीनो आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

भांग तस्करी के दो आरोपितों को जेल भेजा

हिण्डोली. 16 क्विंटल भांग अजमेर से कोटा ले जा रहे दो आरोपितों को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल भिजवा दिया। पुलिस उपनिरीक्षक बृजमोहन मीणा ने बताया कि पांच दिन पूर्व अजमेर के एक गौदाम से दो टेम्पो में 16 क्विंटल भांग लेकर कोटा निवासी मंगल सिंह राजपूत एवं हरिओम प्रजापत कोटा जा रहे थे।

दोनों को रास्ते में हिण्डोली पुलिस ने गिरफ्तार कर भंाग जब्त कर ली थी। उसके बाद से आरोपित पांच दिन के पुलिस रिमांड पर थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें

यहां थोड़ी सी हवा में बिगड़ जाती है शहर की आवोहवा…
Published on:
10 May 2018 05:21 pm
Also Read
View All