बूंदी

CM Bundi Visit: बूंदी पहुंचे CM भजनलाल, राम जल सेतु लिंक परियोजना का किया अवलोकन

CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री करीब 12 बजे हेलीपेड पर उतरे। इसके बाद उन्होंने चंबल नदी पर निर्माणाधीन एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए यहां अस्थायी हेलीपेड का निर्माण किया था।

2 min read
Apr 08, 2026
फोटो: पत्रिका

Ram Jal Setu Link Project: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को लबान क्षेत्र के गुहाटा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन राम जल सेतु लिंक परियोजना के कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से व्यापक तैयारियां की गईं थी। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री सुरेश रावत और मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद रहे।

फोटो: पत्रिका

मुख्यमंत्री करीब 12 बजे हेलीपेड पर उतरे। इसके बाद उन्होंने चंबल नदी पर निर्माणाधीन एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए यहां अस्थायी हेलीपेड का निर्माण किया था।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

फोटो: पत्रिका

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दिनभर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियां तेज रहीं। कार्यवाहक जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, नायब तहसीलदार रामभरोस मीणा, नायब तहसीलदार लाखेरी जगदीश शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पी.आर. मीणा और योजना के सहायक अभियंता निरंजन देईखेड़ा सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

फोटो: पत्रिका

11 अप्रेल को प्रस्तावित सभा की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 11 अप्रेल को प्रस्तावित दौरे को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने रामसागर झील और प्रस्तावित सभास्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर अमरत्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामसागर झील के सौंदर्यकरण सहित करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।

रामसागर झील के विकास कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान रामसागर झील के आसपास चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई, पाथवे निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और हरित क्षेत्र के विस्तार की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस दौरान उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा, तहसीलदार रतनलाल मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरिराम मीणा और सहायक अभियंता लोकेश नागर सहित अन्य अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

हैदराबाद से मंगवाए गए पौधे

रामसागर झील क्षेत्र के सौंदर्यकरण के लिए हैदराबाद से चंदन, अशोक, बोटल बाम, चाइनीज पाम, सफेद व लाल चंदन, जखरांडा, अमलतास, मोरपंखी, ब्लैक फाइकस और हारसिंगार सहित कई किस्म के पौधे मंगवाए हैं।

इसके अलावा सभा स्थल पर बनाए जा रहे डोम निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के परमेंद्र सिंह सोलंकी, नितेश खटोड़, सीपी गुंजल, नारायण माहेश्वरी, ईश्वर सैनी, राम-लक्ष्मण, केशव सैनी, लोकेश सैनी, फूलचंद सैनी और रतन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Updated on:
08 Apr 2026 12:46 pm
Published on:
08 Apr 2026 12:43 pm
Also Read
View All