बूंदी

चिकित्सक को हनी ट्रैप में फंसाया, दपंती ने डरा धमका कर वसूले लाखों रूपए

Honey Trap Case: सामान्य चिकित्सालय के सरकारी चिकित्सक को हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैक मेल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दपंती ने चिकित्सक को डरा धमका कर साढ़े 6 लाख रुपए वसूल लिए।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2023, 1:48 PM IST
photo_6292055985912656693_y.jpg

बूंदी.Honey Trap Case: सामान्य चिकित्सालय के सरकारी चिकित्सक को हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैक मेल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दपंती ने चिकित्सक को डरा धमका कर साढ़े 6 लाख रुपए वसूल लिए। हालांकि मामला डेढ़ साल से चल रहा है, पुलिस ने चार दिन पूर्व ही इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार सामान्य चिकित्सालय में डॉ.अनिल गुप्ता कार्यरत है। करीब डेढ़ साल पहले चिकित्सक के आवास पर एक महिला काम करने के लिए आई। महिला बलात्कार का आरोप लगाने के नाम पर चिकित्सक को ब्लैक मेल करने लग गई। शुरुआत में चिकित्सक से महिला ने 30 हजार रुपए ले लिए। फिर एक लाख रुपए डरा धमका कर वसूल लिए। ऐेसे करके कुल मिलाकर आरोपी महिला ओर उसके पति ने साढ़े 6 लाख रुपए ले लिए। आरोपी हर रोज चिकित्सक को फोन पर ब्लैकमेल और पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने के नाम पर डरा-धमकाते रहे। इससे परेशान होकर चिकित्सक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुंसधान शुरु किया। दोनों आरोपी दपंती दबलाना थाना क्षेत्र के आनंदगज हाल टोंक जिले के देवली थाना के उथरना निवासी दुर्गालाल व पत्नी फोंरता उर्फ फोरी शनिवार को चिकित्सक के सरकारी आवास पर एक लाख रुपए लेने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

यहां से सीखी शातिराना चाल
सीआई सहदेव सिंह ने बताया कि चिकित्सक को ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए है। मामले में अनुंसधान कर रहे है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि गांव में एक लडक़ी के साथ मामला हुआ था,जहां महिला ने 10 लाख रुपए दिए थे। इसको देखते हुए ऐसी योजना बनाई गई।

20-20 बार फोन करते रहे थे आरोपी
आरोपी दम्पती चिकित्सक को फोन पर धमकी देते रहे। एक ही दिन में 20-20 बार फोन कर परेशान करते रहे। 10 लाख रुपए मांगने लगे थे। पुलिस के पास पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग है। यहीं नहीं सरकारी आवास पर पुलिस की भनक लगते ही वो वहां में नहीं पहुंचे। ऐसे में पुलिस से क्वार्टर के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
21 May 2023, 1:48 PM IST
Published on: