8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के नेताओं ने योजना भवन में मिले करोड़ों रुपयों पर गहलोत को घेरा, उठाया बड़ा सवाल

Rajasthan Politics: भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। देवनानी ने कहा कि जहां से मुख्यमंत्री प्रदेश का शासन चलाते हो, वहां उनकी नाक के नीचे करोडों नगद और सोना बरामद हो जाए तो यह प्रदेश में भ्रष्टाचार का चरम सीमा का ही प्रमाण है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 21 May 2023, 10:26 AM IST

photo_6292055985912656624_x.jpg

rajasthan politics भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। देवनानी ने कहा कि जहां से मुख्यमंत्री प्रदेश का शासन चलाते हो, वहां उनकी नाक के नीचे करोडों नगद और सोना बरामद हो जाए तो यह प्रदेश में भ्रष्टाचार का चरम सीमा का ही प्रमाण है। अब यह स्पष्ट होता जा रहा है कि भ्रष्टाचार को कहीं न कहीं गहलोत सरकार का संरक्षण प्राप्त है। भ्रष्टाचार के तार निश्चित ही ऊपर तक जा रहे हैं।

राजस्थान हो रहा शर्मसार: राज्यवर्धन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण संसाद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान को अराजक-स्थान, तालिबानिस-स्थान, अत्यचारिस-स्थान, पेपर लीकिस-स्थान सहित कई हिस्सों में बांट दिया है, यह गहलोत सरकार नहीं गृह लूट सरकार है।

यह भी पढ़ें: आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़, फार्मासिस्ट की डिग्री के बिना ही बेच रहे दवाइयां

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की चाल बिगड़ी है, लेकिन चेहरा राजस्थान का बिगड़ गया है। योजना भवन में भ्रष्टाचार के करोड़ों रुपए और सोना मिल रहा है। मुख्यमंत्री आईटी मंत्री है और गृह विभाग का जिम्मा भी उनके पास है। वे बताएं कि यह पैसा किसका है? क्या यह पैसा विधायकों को देने के लिए रखा था जैसा कि मुख्यमंत्री कह रहे थे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में आया नया मोड़, हाईकोर्ट ने सुना डाला ये आदेश