बूंदी

भगवान देवनारायण जन्मोत्सव पर निकाली कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

शहर में भगवान देवनारायण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कलश यात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

less than 1 minute read
Jan 29, 2025
बूंदी. गुर्जर समाज की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुष।

बूंदी. शहर में भगवान देवनारायण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रविवार को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू हुई जो कोटा रोड, रानीजी की बावड़ी, लंका गेट, मंडी रोड मार्ग, बायपास रोड, भगवान देवनारायण मंदिर पहुंची। भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के बाद महाप्रसादी का भी आयोजन हुआ। कलश यात्रा को लेकर गुर्जर समाज बंधुओं में उत्साह देखा गया। प्रात: 10 बजे से ही गुर्जर समाज के महिला पुरुष आजाद पार्क में एकत्रित होना शुरू हो गए थे।

देवनारायण जन्मोत्सव को लेकर मुख्य आयोजन 5 फरवरी को होगा। शनिवार को शहर में भगवान देवनारायण की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। देवनारायण जन्मोत्सव को लेकर गुर्जर समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना रहे, जिन्होंने समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान संरक्षक श्योजी धगाल, श्रीदेवनारायण गुर्जर विकास संगठन रामस्वरूप धगाल, देवनारायण गुर्जर विकास संस्थान अध्यक्ष गणेश हून सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Also Read
View All

अगली खबर