बूंदी

Bundi: धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने से हुआ विवाद, होली पर पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

Dispute Erupts On Holi: बूंदी जिले के अलोद कस्बे में होली के जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने को लेकर विवाद हो गया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया।

3 min read
Mar 05, 2026
फोटो: पत्रिका

8 Arrested Over Throwing Color On Religious Site: बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के अलोद कस्बे में बुधवार सुबह होली के जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा एक धार्मिक स्थल पर काला रंग फेंकने के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे एवं मामले को शांत करवाया।पुलिस ने इस मामले में आठ युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे कुछ युवक डीजे के साथ होली का जुलूस निकाल कर गांव में नाच गा रहे थे। होली खेलने के दौरान एक धार्मिक स्थल के सामने नाचते गाते हुए चल रहे थे, जिसमें से कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल की दीवारों व गेट पर काला रंग फैंक दिया। इस दौरान माहौल बिगड़ गया।

ये भी पढ़ें

Bundi: होली के जुलूस के दौरान मचा बवाल, धार्मिक स्थल पर रंग गिरने से बिगड़े हालात, भारी पुलिस बल तैनात

फोटो: पत्रिका

दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। मामला तनाव पूर्ण होने व भीड़ बढ़ जाने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ,पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी, उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा,थाना प्रभारी प्रिया व्यास सहित कई अधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे एवं सबसे पहले मौके पर जमा भीड़ को हटाया। एवं दोनों पक्षों से शांति की अपील की। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आठ युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।

तीन दिन पहले ली थी बैठक

कस्बे में काफी समय से त्योहारों पर माहौल बिगड़ रहा है, जिस पर पुलिस यहां पर पर्व से पूर्व सीएलजी सदस्यों की बैठक लेकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील करती है। रंगों के पर्व पर दबलाना पुलिस ने अलोद में जाप्ता कम लगाया,जिस दौरान जुलूस निकल रहा था, वहां आसपास पुलिस जवान भी थे, लेकिन जरूरत से कम जाप्ता वारदात को पूर्व में भाप नहीं सका।

फोटो: पत्रिका

दोनों पक्षों ने सौंपी रिपोर्ट

सदर अनवर अली सहित कई लोगों ने सौंपी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे कुछ लोग डीजे के साथ जुलूस के रूप में निकल रहे थे।उन्होंने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर इंजन ऑयल फेंका, कुछ लोगों ने मस्जिद में घुसने का प्रयास किया। सदर ने बताया कि धार्मिक जुलूस में डीजे बंद होने चाहिए।

वहीं लोकेश जाटव ने भी समुदाय विशेष के सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है कि किसी ने कहा कि एक समुदाय के धार्मिक स्थल पर किसी ने काला रंग फैंकने की बात कही तो वे सीसीटीवी कैमरे देखने जाने लगे तो वहां पर एक समुदाय के लोगों ने मारपीट की, जिसकी रिपोर्ट थाने में सौंपी है।

होली के पर्व पर डीजे में जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर कलर डाल दिया था, जिस पर सदर की रिपोर्ट पर फिलहाल 8 जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।वहीं दूसरे समुदाय के लोग जिन्होंने एक युवक के साथ मारपीट की है, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। कस्बे में शांति स्थापित है।
प्रिया व्यास

थाना प्रभारी दबलाना

दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज किए गए है। कुछ युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किए गए है। समुदाय स्थल पर रंग पड़ने सहित दर्ज मामलों की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल समझाइश कर दी गई है। मौके पर शांति है। तथा जाप्ता तैनात है।
राजेन्द्र कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक, बूंदी

ये भी पढ़ें

ईरान-इजरायल जंग के साए में भीलवाड़ा की 6 जिंदगियां, होटल की बालकनी से दिख रही ‘मौत’, घर में नहीं जला चूल्हा

Published on:
05 Mar 2026 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर