बूंदी

जनसुनवाई के दौरान गिरा टेंट, टीनशेड में ली शरण

न्याय आपके द्वार शिविर में बरसात के दौरान टेंट गिरने के बाद भी उपखण्ड अधिकारी ने टीनशेड में बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया
less than 1 minute read
Jun 12, 2018
Drop tents during the public hearing, Lee Sharan in Tin Shahed
tents

रामगंजबालाजी. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में बरसात के दौरान टेंट गिरने के बाद भी उपखण्ड अधिकारी ने टीनशेड में बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में ग्रामीणों ने राजस्व संबंधी कई समस्याओं को रखा।

शिविर प्रभारी दिव्यांशु शर्मा, तहसीलदार लक्ष्मीनारायण प्रजापत, विकास अधिकारी घनश्याम शर्मा व रामगंजबालाजी सरपंच मंजू गुर्जर ने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। दोपहर को अंधड़ व बारिश होने से टेंट गिरने लगा तो सभी टीनशेड के नीचे पहुंचे। बाद में अधिकारियों ने टीनशेड के नीचे ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। शिविर मे रामगंबालाजी महिला की गोद भराई भी की गई। साथ ही पंचायत क्षेत्र के आबादी विस्तार में निवास कर रहे १५ लोगों को पट्टे वितरित किए गए।

छाया दूषित पानी का मामला
शिविर में रामगंजबालाजी के आसपास के नलकूपों में आ रहे दूषि पानी की जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए किसान हनुमान भाकल, बद्रीलाल नागर, जगदीश सैनी, महावीर ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुर्मी ने रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में आधा दर्जन किसानों के नलकूपों में दूषित पानी आने पर वह पीने योग्य नहीं माना गया।

छात्रावास को वापस शुरू करो
बूंदी. राजकीय महाविद्यलाय के छात्रावास को शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण छात्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि विगत ४ वर्षों से छात्रावास को बंद कर रखा है, जो की दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के रहने का स्थान था, लेकिन बिना कारण के छात्रावास में प्रवेश बंद कर दिया है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के गरीब छात्रों को परेशानी हो रही है। शीघ्र छात्रावास को शुरू किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज मीणा, कैलाश मीणा, नरेंद्र मीणा, टीकम परिहार, अशोक मीणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
12 Jun 2018 04:02 pm