6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल का मैदान बना खूनी अखाड़ा, साथी लड़की को चाकू से गोद रही थी बेटी और हौंसला बढ़ाती रही मां

उसका मन नहीं भरा तो उसने अपनी पैंट से चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ हमले शुरु कर दिए।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jun 12, 2018

knife

स्कूल का मैदान बना खूनी अखाड़ा, साथी लड़की को चाकू से गोद रही थी बेटी और हौंसला बढ़ाती रही मां

नई दिल्ली। उत्तरी ब्राज़ील के बेलेम से एक बेहद ही डरावनी वीडियो सामने आई है। यहां के Nossa Senhora das Graças School के मैदान में दो स्कूल छात्राएं आपस में भिड़ गईं। पूरा मामला 6 जून का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक वीडियो को लेकर शुरु हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते एक भयंकर खून-खराबे में तब्दील हो गया। लेकिन सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि झगड़े में शामिल एक लड़की स्कूल में चाकू लेकर आई थी। इतना ही नहीं झगड़े के दौरान लड़की की मां उसे दूसरी लड़को को चाकू घोंपने के लिए उकसा रही थी।

चाकू के हमले में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई। उसके चेहरे, छाती और हाथ पर चाकू के हमले से कई घाव हो गए। वहीं हमलावर लड़की को मामूली खरोचें आई हैं।

सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर लड़की ने पहले तो हाथ-पैर चलाए और बाल पकड़ कर लड़की पर हमला किया। लेकिन फिर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपनी पैंट से चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ हमले शुरु कर दिए। गनीमत रही कि इस खूंखार हमले में पीड़िता को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। जबकि वीडियो में झगड़े के स्तर को देखने से ऐसा लग रहा था कि 14 वर्षीय हमलावर लड़की उसे जान से मार देगी।

बताया जा रहा है कि झगड़ा शुरु होने से पहले ही हमलावर लड़की को उसकी मां ने चाकू दिया था, जिसे उसने अपनी पैंट में छिपा लिया था। पूरे झगड़े के दौरान आरोपी लड़की की मां Elaine Santiago वहीं मौजूद थी और अपनी बेटी को चाकू से हमला करने के लिए प्रेरित कर रही थी। हालांकि घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी लड़की की मां Elaine Santiago से भी पूछताछ कर रही है।