5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निदेशक ने जारी किया मिल श्रमिकों को कार्यमुक्त करने का आदेश

-सहकारी स्पिनिंग हनुमानगढ़ का मामला-श्रमिकों के सामने पेट भरने का संकट
2 min read
Google source verification
school

निदेशक ने जारी किया मिल श्रमिकों को कार्यमुक्त करने का आदेश

हनुमानगढ़.

सहकारी स्पिनिंग मिल के अधिशेष योग्यताधारी श्रमिकों की विपरीत प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उनको मूल विभाग में लौटाए जाने के संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक नथमल डिडेल ने हाल ही में आदेश जारी किया है। इसमें बताया है हनुमानगढ़, गुलाबपुरा व गंगापुर की स्पिनफैड में अधिशेष योग्य श्रमिकों की जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों के अधीन विद्यालयों में आंतरिक व्यवस्था के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों के विरुद्ध छह माह के लिए विपरीत प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति दी गई थी।

ऐसे हालात रहे तो सेना के हवाले हो जाएगा शहर


कार्यरत श्रमिकों की प्रतिनियुक्ति अवधि में 15 मई 2018 तक अभिवृद्धि की गई थी। राज्य सरकार ने छह जून 2018 को आदेश जारी कर प्रतिनियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। साथ ही इनकी सेवाएं मूल विभाग (राजस्थान राज्य सहकारी स्पिनिंग एवं जिनिंग मिल्स फैडरेशन लिमिटेड के प्रधान कार्यालय जयपुर) को लौटाने के निर्देश दिए हैं।

थम नहीं रहा बच्चों से श्रम कराने का सिलसिला

जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर निदेशक ने स्पिनफैड के अधिशेष श्रमिकों की विपरीत प्रतिनियुक्ति समाप्त कर कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद से श्रमिकों में बेचैनी बढ़ गई है। गत वर्ष लंबे संघर्ष के बाद श्रमिकों को शिक्षा विभाग में लगाया गया था। अब अचानक श्रमिकों को कार्यमुक्त करने के आदेश से श्रमिकों के सामने परिवार का पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है।

यहां भी पढ़े

रेल यात्रियों और कर्मचारियों को मिलेगा आरओ पानी - https://goo.gl/ucijRL

जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को दोषी माना - https://goo.gl/77P7sf

भूख हड़ताल व राजस्व शिविर बहिष्कार की चेतावनी - https://goo.gl/hFPjvi

रेलवे अंडरब्रिज में छाया अंधेरा - https://goo.gl/3o6Kv4

शराब एवं सट्टे के खिलाफ कार्रवाई - https://goo.gl/uajVcy

बावरी समाज की बैठक में हुआ हंगामा - https://goo.gl/ZRwbbY

स्वाइन फ्लू, डेंगू व मलेरिया की देनी होगी सूचना, नहीं तो जुर्माना - https://goo.gl/AhofDT

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा, धमकियां देने के लिए रूस की सिम का इस्तेमाल करती है लॉरेंस गैंग - https://goo.gl/rfiUcH