बूंदी

बूंदी में आगजनी घटना से गरमाया माहौल…पुलिस ने भांजी लाठिया.. एक दर्जन हिरासत में

रामनवमी की शोभायात्रा पर रविवार रात पत्थर फेंकने के विरोध में सोमवार को बूंदी में बवाल हो गया।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2018, 1:59 PM IST
fire incident in Bundi Police ne Lathi se khdeda,Ramnavmi's shobhayatr

बूंदी. रामनवमी की शोभायात्रा पर रविवार रात पत्थर फेंकने के विरोध में सोमवार को बूंदी में बवाल हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करा दिए। वे आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस मांग को लेकर बूंदी के चौगान दरवाजे पर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही इकट्ठे हो गए थे। शहर में कुछ जगहों पर टायर जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना है कि शांति से निकल रही शोभायात्रा पर इस प्रकार पत्थर फेंके जाना उचित नहीं हैं। विरोध कर रहे लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द आरोपितों को पकड़ें। विरोध कर रहे लोगों ने लंका गेट चौराहा और सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहे पर टायर जलाए। बड़ी संख्या में युवाओं ने दुपहिया वाहनों पर सवार होकर जुलूस निकाले।

पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। इधर, बाजार बंद होने से बूंदी में खरीदारी करने आए लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गौरतलब है कि रविवार रात को बूंदी में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के मीरागेट सर्किल पर पहुंचने पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिए। इससे माहौल गर्मा गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी लोगों के साथ समझाइश में जुटे रहे।

कोतवाली थाने के बाहर पुलिस ने चलाई लाठियां...भीड़ को खदेड़ा...हिरासत में लिए एक दर्जन

शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लेने से लोगों ने सोमवार दोपहर को कोतवाली थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। वाहनों की आवाजाही रोक दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंदी में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Read More : कॅरियर के लिए भक्ति... शक्ति की आराधना में रमा यूथ

जुलूस निकाले। बाजार बंद करा दिए। कुछ जगहों पर टायर जलाने पर पुलिस ने एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया। इससे नाराज लोग कोतवाली थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध शुरू किया। मामला बढ़ता देख कोतवाली थाना प्रभारी रामनाथ की अगुवाई में पुलिस बल ने लाठियां फटकारी और एकत्र भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में तनाव और बढ़ गया।

Published on: