5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॅरियर के लिए भक्ति… शक्ति की आराधना में रमा यूथ

कहीं व्रत कर, तो कोई नंगे पैर कर रहा मां की आराधना...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 24 Mar 2018, 3:58 PM IST

Navaratri Special: Youth in worship of Shakti The future is golden.

बूंदी. इन दिनों हर कोई मां दुर्गा की उपासना में लीन है। सभी के तरीके भी अपने-अपने। वहीं यूथ अच्छे कॅरियर की चाह को लेकर शक्ति की उपासना में लीन है। जी हां, बातचीत के दौरान शहर के युवाओं ने इस बात को स्वीकारा भी।

Read More: Durga Ashtami: तिथियों की घटा बढ़ी के कारण दो दिन अष्टमी...क्यो बनी असमंजस की स्थिति..क्या रहेगा श्रेष्ठ मुहूर्त ..पढ़िए यह खबर...

अच्छे वर की कामना के लिए गर्ल्स को मां की उपासना करते देखा जाता है लेकिन अब यह सिनोरियों चेंज हो रहा है अब युवा अपने कॅरियर को लेकर संजीदा हैं। उनका भविष्य सुनहरा हो। न केवल गर्ल्स बल्कि बॉयज में भी मां की भक्ति में अटूट विश्वास है। कोई नौ दिन तक उपवास तो कोई नंगे पैर रहकर व्रत कर रहे हैं।

मंदिर में लगा रहे ढोक

शहर में मां देवी के मंदिरों में दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ रही है। जिसमें युवाओं की संख्या अधिक है। माता के दरबार में सुबह से शाम तक दर्शनों के लिए कतारें नजर आती हैं। एग्जाम में पास करवाने और कॉम्पिटीशन एग्जाम में नैया पार करवाने के लिए अपील भरे पत्र मां के चरणों में सौप रहे हैं।

कॅरियर के लिए दोस्तों ने लिया संकल्प-

दिनेश शर्मा , अंकित व्यास , राहुल , सूरज सिंह ने पढ़ाई के बाद आगे कॅरियर में भी साथ रहने के लिए नवरात्र के कठिन व्रत को चुना। अच्छी जॉब के लिए नंगे पैर मां के दरबार पर ढोक लगाई। मां के प्रति उनकी भक्ति और आस्था ने उन्हें इस कठिन व्रत को करने की शक्ति दी।

बीएससी की स्टूडेन्ट पूजा ने नौ दिन तक उपवास रखा है वे बताती हैं कि मां की भक्ति में अटूट आस्था है एग्जाम में अच्छे नम्बर से पास हो जाऊ ं। ताकि कॅरियर संवर जाए।
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुशीला की आस्था देखते ही बनती है, नंगे पैर नवरात्र के व्रत कर अच्छी जॉब की कामना के लिए मां दुर्गा की उपासना में लगी है।

कुसुम गौतम आरपीएससी की तैयारी कर रही है। शादी के बाद पति भी चाहते है उसकी जॉब पक्की हो जाए ऐसे में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर फाइट कर रही उसकी यह इच्छा पूरी हो इसके लिए इस बार मां की आराधना में लगी है। सुबह शाम पूजा अर्चना और मंदिर जाना नौ दिनों तक नियमित उपासना करती है।