बूंदी

नेट क्या खुला मानो दीपावली की खुशियां आ गई हो जैसे… इंटरनेट सेवा पर लगी पाबंदी हटाई…

बूंदी जिले में सामान्य स्थिति बहाल होने के बाद इंटरनेट पर लगी रोक रविवार शाम से हटा ली गई है।

2 min read
Apr 01, 2018
Internet service restrictions removed bundi

बूंदी. बूंदी जिले में सामान्य स्थिति बहाल होने के बाद इंटरनेट पर लगी रोक रविवार शाम से हटा ली गई है। संभागीय आयुक्त रोहित गुप्ता ने जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार एवं पुलिस अधीक्षक योगेश यादव की जिले में सामान्य स्थिति बहाल होने की रिपोर्ट के आधार पर इंटरनेट से रोक हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। शाम 7 बजे जैसे पांबंदी हटने के बाद मोबाइल पर मेसेज की घंटी बजी लोगो के चेहरे खुशी से झूम उठे।

संकट के बादल हटते ही लोगो ने राहत की सांस ली और एक दूसरे का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। गौरतलब है कि नये साल की शुरूआत के साथ ही छोटी काशी में टाइगर हिल्स स्थित मानधाता छतरी का विवाद तीन महिने बाद भी थमने का नाम नही ले रहा। गर्माए माहौल के बाद रामनवमी शोभायात्रा पर बरसे पत्थर को लेकर हिन्दू संगठनवादी सडक़ो पर उतर आए। गर्माते माहौल और बिगड़ते साम्प्रदायिक सौहार्द को देखते हुए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी।

तीसरे दिन हनुमान जंयती पर अनहोनी की आशंका के चलते यह सेवाए बंद ही रही। लेकिन शोभायात्रा में शांति और सौहार्द कायम होने के बाद रविवार को शाम 7 बजे इंटरनेट पर से पाबंदी हटाते हुए नेट चालू कर दिए गए। इंटरनेट के बिना लोगो की जिदंगी थम सी गई थी और लोगो को कई ऑलाइन होने वाले कार्यो को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इंतजार में थे कब नेट शुरू होगा। शनिवार को शांति कायम होने के बाद पत्रिका ऑफिस में सुबह से फोन घनघनाते रहे और इंटरनेट सेवाए बहाल होने की पुछताछ करते रहें।

Published on:
01 Apr 2018 08:34 pm