5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्र व फोटो प्रदर्शनी में झलका ‘छोटीकाशी’ का पुरा सौंदर्य

राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के स्थापना दिवस एवं राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में यहां जिला पर्यटन केंद्र में सजी फोटो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Lal Agarwal

•

Updated: 30 Mar 2018, 12:11 PM IST

Pura Beauty of 'Tikkashi' in the photo and photo exhibition.

31 मार्च तक खुली रहेगी प्रदर्शनी
बूंदी. राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के स्थापना दिवस एवं राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में यहां जिला पर्यटन केंद्र में सजी फोटो एवं चित्र प्रदर्शनी में नजारे देख लोग अभिभूत हो गए। शहर के लोग और देशी-विदेशी पर्यटक यहां बूंदी की गलियों के चित्र और ड्रोन कैमरे से लिए ‘छोटीकाशी’ के विहंगम नजारों से रूबरू हुए।
बूंदी विधायक अशोक डोगरा, जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर, सभापति महावीर मोदी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ममता तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी की विधिवत शुरुआत की। प्रदर्शनी में चित्रकार सुनील जांगिड़ के बनाए गए वाटर कलर से बूंदी की गलियां तथा पुरा सौंदर्य को उद्घाटित करने वाले चित्रों की शृंखला, ऐतिहासिक धरोहरों तथा छायाकार नारायण मंडोवरा के ड्रोन से लिए गए ‘छोटीकाशी’ के नजारे आकर्षण का केंद्र रहे।
बूंदी में पहली बार इस तरह के आयोजन की सभी ने प्रशंसा की। विधायक डोगरा ने कहा कि इससे बूंदी के कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान पत्रिका ने जो अनूठा आयोजन किया इसके लिए बधाई। उन्होंने बूंदी के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के हर काम में भागीदार बनने का भरोसा दिया।

read more : इंटरनेट बैंकिंग बनी मुसीबत: विधवा के खाते से पौने पन्द्रह लाख रुपए निकाले, पुलिस ने माना साइबर क्राइम

जिला प्रमुख ने कहा कि कला प्रेमियों की हर सम्भव मदद की जाएगी। सभापति ने कहा कि बूंदी की चित्रशैली के कलाकार फिर से जीवन्त हो उठे। इससे हमारी देश-विदेश में पहचान बढ़ेगी। उन्होंने राजस्थान पत्रिका को इस काम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। इससे बच्चों से लेकर बड़ों तक का रूझान चित्रकारी की ओर बढ़ता है। वर्तमान समय से इस तरह के आयोजनों की महती आवश्यकता है।

Read more : बूंदी जिला अस्पताल में आईसीयू तक पहुंचते-पहुंचते उखड़ रही सांसें


प्रदर्शनी 31 मार्च तक लोगों के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। इस अवसर पर इंटेक संयोजक वियजराज सिंह, एडवोकेट राजकुमार दाधीच, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर, भाजपा जिला प्रवक्ता संजय लाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा, पीयूष पाचक, अनिता मंडोवरा, युगप्रसाद, बूंदी ब्रश के विजय सिंह सोलंकी, युवराज सिंह , पंकज सिसोदिया, हरिनारायण सिंह भाटी, तृप्ति जैन, नंदप्रकाश शर्मा, हेमराज, प्रियांश सोनी, बि_ल सनाढ्य, पृथ्वी सिंह राजावत आदि मौजूद थे।