बूंदी

Suicide Case: राजस्थान के JEE छात्र ने की आत्महत्या, शादी में गया था परिवार, घर पहुंचे तो नहीं खोला गेट

Rajasthan News: बूंदी में जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे आशुतोष सैनी ने घर पर आत्महत्या कर ली। छात्र के आत्महत्या करने के मामले की जांच केशवरायपाटन पुलिस कर रही है ।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

JEE Student Commuted Suicide: बूंदी जिले के केशरायपाटन थाना क्षेत्र के देहित गांव में जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 साल के छात्र आशुतोष सैनी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Dausa: ‘आखिरी दावत…फिर मौत का सफर’, एक ही गांव के 6 दोस्तों की मौत, दर्दनाक हादसे ने दिया जिंदगीभर का दर्द

शादी में गया था परिवार

पुलिस के अनुसार आशुतोष सैनी, पुत्र रघुवीर सैनी, घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना के समय परिवार पास के गांव में शादी समारोह में गया हुआ था। परिवार के बाहर जाने के बाद आशुतोष घर पर अकेला था।

दरवाजा नहीं खुला तो बढ़ी चिंता

जब परिजन शादी से वापस घर पहुंचे और आशुतोष को आवाज लगाई, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। खिड़की से झांककर देखने पर स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने घर का गेट तोड़ा और आशुतोष को नीचे उतारा।

परिजन आशुतोष को तुरंत कोटा के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

केशरायपाटन थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई हजारी सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों का कहना है कि आशुतोष पढ़ाई में होशियार था और जेईई परीक्षा की तैयारी को लेकर गंभीर था। उन्होंने बताया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये समझ नहीं आ रहा।

ये भी पढ़ें

Jaipur Accident: रॉन्ग साइड से आई टैक्सी ने बाइक को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे 2 भाई; एक की दर्दनाक मौत

Updated on:
12 Feb 2026 12:25 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर